ePaper

Ranchi Crime News: हथियार के साथ नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 14 Jun 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Crime News 3 arrest from kharsidaag

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते ग्रामीण एसपी. फोटो : प्रभात खबर

Ranchi Crime News: नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने फरार खरसीदाग के सेहरा निवासी प्रफुल्ल कच्छप पिता बोधन कच्छप के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 2 कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया. वहीं, चांदनी चौक हटिया निवासी नितीश तिवारी फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : रांची पुलिस ने हथियार के साथ नाबालिग सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. डीआईजी सह एसएसपी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खरसीदाग ओपी क्षेत्र से हथियार के साथ दोनों को पकड़ा. इनके पास से एक 3.15 बोर का देशी कट्टा, कट्टा के 2 कारतूस, 2 मोबाइल फोन जब्त किये हैं. ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शनिवार को यह जानकारी दी.

खरसीदाग में आपराध की योजना बना रहे थे युवक

ग्रामीण एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि खरसीदाग ओपी अंतर्गत बायो डायवर्सिटी पार्क के समीप हथियार के साथ कुछ युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व गठित टीम पार्क रोड के समीप पहुंची, तो पुलिस को देखकर तीनों युवक बेरेटोली जंगल की ओर भागने लगे.

देशी कट्टा और मोबाइल के साथ पकड़ाया नाबालिग

पुलिस ने घेराबंदी की, तो 2 युवक फरार हो गये. एक नाबालिग पकड़ा गया. उसके पास से एक देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. नाबालिग को ओपी लाकर पूछताछ की गयी, तो पता चला कि नितीश और प्रफुल्ल ने उसे कट्टा रखने के लिए दिया था. सभी ने हथियार के बल पर धमकी देकर पैसा कमाने की योजना बनायी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खरसीदाग के सेहरा से प्रफुल्ल कच्छप हुआ गिरफ्तार

नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने फरार खरसीदाग के सेहरा निवासी प्रफुल्ल कच्छप पिता बोधन कच्छप के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 2 कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया. वहीं, चांदनी चौक हटिया निवासी नितीश तिवारी फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रफुल्ल कच्छप कर दर्ज हैं कई मामले

गिरफ्तार प्रफुल्ल पर चुटिया एवं खरसीदाग ओपी में आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. छापेमारी दल में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय, ओपी प्रभारी भवेश कुमार, पुअनि नितीश कुमार, पुअनि सुकरा उरांव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

AK Roy Birth Anniversary: कॉमरेड एके राय के बारे में ये 10 बातें आप नहीं जानते होंगे

Monsoon Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, जानें कब झारखंड पहुंचेगा मानसून, IMD ने दिया अपडेट

Kal Ka Mausam: आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें कल झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

हृदय रोग और डायबिटीज में फायदेमंद है ‘खरसावां हल्दी’, केंद्र करेगा ब्रांडिंग में मदद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola