Kal Ka Mausam: आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें कल झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख ने मानसून पर भी ताजा अपडेट दिया है. कैसा रहेगा कल झारखंड का मौसम और कब पहुंचेगा मानसून, इसके बारे में क्या बता रहे हैं अभिषेक आनंद, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में अभी मानसून नहीं पहुंचा है. कुछ दिनों में मानसून झारखंड में दस्तक देगा. इसके पहले कुछ जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. रांची के मौसम केंद्र ने कहा है कि रविवार 15 जून को झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kal ka Mausam: झारखंड में और गिरेगा तापमान

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

डालटनगंज का उच्चतम तापमान 40.2 डिग्री पहुंचा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान लातेहार, हाटगम्हरिया, डालटनगंज और पलामू केवीके में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर वर्षा लातेहार जिले के बालूमाथ में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान पलामू में 40.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 दिन में मानसून के झारखंड पहुंचने की संभावना

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालूरघाट से गुजर रहा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बढ़ गयी है. अगले 2 दिन में इसके गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा पहुंचने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि 3 दिन में मानसून झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी दस्तक दे सकता है.

बंगाल की खाड़ी में बना है साइक्लोनिक सर्कुलेशन

उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जहां से ट्रफ गुजर रहा है. यह ट्रफ बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी से दक्षिण ओडिशा तक गुजर रहा है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्रप्रदेश के उत्तरी तट तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है.

15 जून को कैसा रहेगा रांची का मौसम?

अभिषेक आनंद ने कहा कि राजधानी रांची में रविवार 15 जून को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि रांची का अधिकतम तापमान रविवार को 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

इसे भी पढ़ें

AK Roy Birth Anniversary: कॉमरेड एके राय के बारे में ये 10 बातें आप नहीं जानते होंगे

Monsoon Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, जानें कब झारखंड पहुंचेगा मानसून, IMD ने दिया अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola