Monsoon Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, जानें कब झारखंड पहुंचेगा मानसून, IMD ने दिया अपडेट

Updated:
विज्ञापन

जल्द झारखंड में दस्तक देगा मानसून.

Monsoon Tracker: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अपडेट आ गया है. झारखंड में जल्द ही मानसून दस्तक देगा. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. जल्द ही दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा पहुंचेगा. इसके एक दिन बाद झारखंड, बिहार और बंगाल में मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Monsoon Tracker: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून का ताजा अपडेट जारी किया है. कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात है, जिससे ट्रफ गुजर रहा है. जल्द ही झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में मानसून दस्तक देगा. रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि मानसून इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालूरघाट से गुजर रहा है. उन्होंने बताया कि परिस्थितियां बता रहीं हैं कि अब मानसून आगे बढ़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

3 दिन में झारखंड पहुंच सकता है मानसून

अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश अगले 2 दिन में गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ भागों में शुरू हो जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि इसके अगले दिन यानी अगले 3 दिनों में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में मानसून दस्तक दे सकता है. इसके बाद इन राज्यों में भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है.

3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक आयेगी तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सबसे अधिक 20 मिमी वर्षा लातेहार के बालूमाथ में

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सबसे अधिक 20 मिलीमीटर वर्षा लातेहार जिले में हुई. लातेहार के बालूमाथ में 20 मिमी वर्षा हुई. हाटगम्हरिया में 11.6 मिलीमीटर, डालटनगंज में 3.8 मिलीमीटर और पलामू केवीके में 0.5 मिलीमीर वर्षा हुई. इस दौरान राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटनगंज में दर्ज किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 40.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. राज्य का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

AK Roy Birth Anniversary: कॉमरेड एके राय के बारे में ये 10 बातें आप नहीं जानते होंगे

Jharkhand Weather Alert: 18 जून तक झारखंड में आंधी मचायेगी तबाही, वज्रपात से बच के रहना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola