Jharkhand Weather Alert: 18 जून तक झारखंड में आंधी मचायेगी तबाही, वज्रपात से बच के रहना
झारखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान चलेगी. कई जगहों पर इससे तबाही मचने की आशंका है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसलिए खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में क्या-क्या कहा है, यहां पढ़ें.
Jharkhand Weather Alert: दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के पूर्वी भारत की ओर बढ़ने की स्थिति बनती दिख रही है. अगर मानसून आगे बढ़ता है, तो यह विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की ओर अगले 24 घंटे में बढ़ेगा. इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा. इसके असर से झारखंड में 18 जून तक आंधी तबाही मचायेगी. वज्रपात की भी आशंका बनी रहेगी, जिससे लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.
आपके शहर में
छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर बढ़ेगा मानसून
मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून इस वक्त मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आइलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है, जो अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर बढ़ सकता है. इसके असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा.
18 जून तक आंधी के साथ वज्रपात की आशंका
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ बातचीत में कहा कि झारखंड में 13 जून से 18 जून तक तेज आंधी चलेगी. वज्रपात होने की भी आशंका है.
13 जून को पूर्वी झारखंड में चलेगा तेज हवाओं का झोंका
उन्होंने कहा कि 13 जून को झारखंड के पूर्वी भागों (उत्तरी भाग को छोड़कर) कहीं-कहीं पर गरज और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है. वहीं, 14 से 18 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साथ में वज्रपात होने की भी आशंका है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की आयेगी गिरावट
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि धीरे-धीरे झारखंड के अधिकतम तापमान में अब 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 13 जून से 18 जून तक राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
झारखंड का उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 18 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40 डिग्री डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.
इन जगहों पर हुई बारिश
- झींकपानी – 18 मिमी
- टाटानगर 14.2 मिमी
- मनोहरपुर 10.4 मिमी
- आनंदपुर – 8 मिमी
- सरायकेला – 5.5 मिमी
- पटमदा -2 मिमी
- चकुलिया – 1.4 मिमी
- खारसेमा – 1 मिमी
इसे भी पढ़ें
Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन
पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार
हवाई हादसे ने कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री छीने, संजय गांधी से विजय रूपाणी तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए