ePaper

Ramgarh EXIT Poll News: रामगढ़ उपचुनाव तक एग्जिट पोल पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी 2 साल तक की सजा

Updated at : 16 Feb 2023 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Ramgarh EXIT Poll News: रामगढ़ उपचुनाव तक एग्जिट पोल पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी 2 साल तक की सजा

झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी (Ramgarh Assembly By Poll 2023) को उपचुनाव के लिए मतदान है. इस तारीख तक अब किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी गयी है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गयी थी.

विज्ञापन

Ramgarh EXIT Poll News: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी (Ramgarh Assembly By Poll 2023) को उपचुनाव के लिए मतदान है. इस तारीख तक अब किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी गयी है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गयी थी. इसमें कहा गया था कि मेघालय, नागालैंड एवं त्रिपुरा विधानसभाओं के साधारण निर्वाचनों एवं घोषित उपचुनाव 2023 के लिए किसी प्रकार के एग्जिट पोल पर 16 फरवरी से 27 फरवरी की शाम 7 बजे तक रोक रहेगी. इस दौरान न तो कोई एग्जिट पोल कर पायेगा, न उसका प्रकाशन कर पायेगा.

27 फरवरी तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट है कि मतदान के दिन 16 फरवरी (गुरुवार) सुबह 7 बजे से 27 फरवरी (सोमवार) की शाम 7 बजे के बीच की अवधि में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन में या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा.

यह भी कहा गया है कि संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति से 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा.

Also Read: Jharkhand News: रामगढ़ में उपचुनाव से पहले आजसू नेता मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या
मीडिया में नहीं दिखा सकेंगे एग्जिट पोल

इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से मतदान का सर्वेक्षण नहीं करेगा. न ही ऐसे किसी सर्वे के परिणाम का इस अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन किया जायेगा. किसी भी सर्वे का किसी भी रूप में किसी भी मीडियम से प्रचार-प्रसार नहीं करने की हिदायत निर्वाचन आयोग की ओर से दी गयी है.

एग्जिट पोल के लिए तारीख और समय अधिसूचित

भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी अधिसूचना में एग्जिट पोल की तारीख और समय तय कर दी है. कहा गया है कि साधारण निर्वाचन की दशा में वह अवधि मतदान के लिए तय समय के शुरू होने से प्रारंभ हो सकेगी और सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के आधे घंटे तक जारी रह सकेगी. लेकिन, अलग-अलग दिनों पर एक साथ कराये जाने वाले अनेक उप निर्वाचनों की स्थिति में वह अवधि मतदान के पहले दिन से अंतिम मतदान के बाद आधे घंटे तक जारी रहेगी.

Also Read: Jharkhand News: रामगढ़ में उपचुनाव से पहले आजसू नेता मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या
उल्लघंन करने पर सजा का प्रावधान

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अगर इन नियमों का किसी ने उल्लंघन किया, तो उसे सजा मिलेगी. सजा के प्रावधानों का उल्लेख भी इस अधिसूचना में किया गया है. कहा गया है कि ऐसा कोई भी व्यक्ति, जो इस नियम का उल्लंघन करेगा, उसे 2 वर्ष तक की सजा होगी या जुर्माना लगेगा या दोनों से दंडनीय होगा.

इन सीटों पर होना है उपचुनाव

झारखंड के 23-रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अलावा अरुणाचल प्रदेश के 01- लुम्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, तमिलनाडु के 98-इरोड (पूर्व) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के 60- सागरदिघी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और महाराष्ट्र के 215- कसबा पेठ एवं 205-चिंचवाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पहले ही हो चुकी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola