ePaper

VIDEO: झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश ने मचायी तबाही, रांची में वज्रपात से बच्ची की मौत, बिजली गुल

Updated at : 16 Mar 2023 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश ने मचायी तबाही, रांची में वज्रपात से बच्ची की मौत, बिजली गुल

मेघ गर्जन के साथ रिमझिम बारिश हुई. इस दौरान रांची में कई जगहों पर पेड़ गिर गये. होटल रेडिशन ब्लू के पास पेड़ की एक डाली टूटकर गिर गयी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. एक कार पर ट्रांसफॉर्मर ही गिर गया. इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गयी है. दो अन्य घायल हुए हैं. घायलों को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार में वज्रपात हुआ, जिसमें रितिका मुंडा (13) की मौत हो गयी. नामकुम फीडर में 33000 केवीए का तार टूट गया. कोकर में बिजली गुल हो गयी.

रांची में बिजली कड़की, तेज हवाओं से पेड़ गिरे

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. बिजली कड़की. तेज हवाओं की वजह से राजधानी की सड़कों पर कई पेड़ गिर गये. कई कार पेड़ के नीचे दब गयी. बारिश शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रांची में बिजली गुल हो गयी. दिन में ही मौसम का मिजाज बदल गया था. करीब तीन बजे घुप अंधेरा छा गया. तेज हवाएं चलने लगीं, बिजली चमकने लगी. इसके साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया.

मेघ गर्जन के साथ रिमझिम बारिश हुई. इस दौरान रांची में कई जगहों पर पेड़ गिर गये. होटल रेडिशन ब्लू के पास पेड़ की एक डाली टूटकर गिर गयी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. एक कार पर ट्रांसफॉर्मर ही गिर गया. इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. मौसम विभाग ने पहले ही रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की थी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिले के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इन जिलों में भी मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होगी. इन जिलों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

undefined

इतना ही नहीं, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और पश्चिम सिंहभूम जिले में भी मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की चेतावनी मौसम केंद्र ने दी है. कहा है कि वर्षा के दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की आशंका है. तेज हवाएं भी चलेंगी.

undefined

मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी में लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये हैं. मौसम विभाग का कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क औरसावधान रहने की जरूरत है. लोग सुरक्षित जगहों पर शरण लें. पेड़ के नीचे बिल्कुल छिपने की कोशिश न करें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों से कहा गया है कि जब तक मौसम सामान्य न हो जाये, वे अपने खेतों में न जायें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola