रांची रेल मंडल के 13 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

रांची रेल मंडल के 13 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हो गये. इन सबको सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान सौंपा गया.
रांची. रांची रेल मंडल के 13 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हो गये. इन सबको सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान सौंपा गया. इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि यह आपके जीवन की दूसरी पारी है. आप अपना महत्वपूर्ण समय परिवार को दें और अपने पैसों का सुरक्षित निवेश करें. ज्यादा लाभ के लालच में अपना पैसा गलत जगह नहीं लगायें. उन्होंने सबको शुभकामनाएं दीं. सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आलोक कुमार राय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं. सहायक कार्मिक अधिकारी आलोक कुमार राय ने सभा का संचालन किया. मौके पर सहायक लेखा अधिकारी मृदुल दर्शन भी उपस्थित थीं. उन्होंने भी सबको साइबर फ्रॉड से बचने की सलाह दी. सेवानिवृत्त होनेवाले कर्मचारियों में बिरसा भगत, अर्जुन उरांव, जगदीश दास, कुमार रवि भूषण, तिलेश्वर शर्मा, धरणीधर प्रमाणिक, हराधन देवघरिया, रामेश्वर महतो, भावेश प्रसाद साहा, अरुण कुमार कश्यप, वासुदेव गोप, सुबोध महतो और कैलाश चंद्र महतो शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




