ePaper

रांची में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कांग्रेस

Updated at : 20 Jan 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कांग्रेस

Jharkhand Mein Rahul Gandhi Ki Bharat Jodo Nyay Yatra|डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड पहुंचेगी. आठ दिन में यह यात्रा लगभग 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी गांवों से लोगों की सहभागिता जरूरी है.

विज्ञापन

Jharkhand Mein Rahul Gandhi Ki Bharat Jodo Nyay Yatra|मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड भी पहुंचेगी. उत्तर प्रदेश और असम के बाद राहुल गांधी का सबसे लंबा वक्त झारखंड में ही बीतेगा. झारखंड कांग्रेस के सभी विंग ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हो रही कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता की यात्रा की तैयारी तेज कर दी है. रांची जिला कांग्रेस कमेटी की जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी चंद्र रश्मि ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा फरवरी के दूसरे सप्ताह में रांची में प्रवेश करेगी. वे ओरमांझी से होते हुए रांची पहुंचेंगे, ऐसी संभावना है. यात्रा की सफलता के लिए जिला कांग्रेस ने भी अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है. ओरमांझी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की शनिवार (20 जनवरी) को आवश्यक बैठक हुई. एसएस स्टेडियम में हुई तैयारी बैठक की अध्यक्षता तुलसी खरवार ने की. जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो और जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी गौरीशंकर महतो मुख्य अतिथि थे.

झारखंड में आठ दिन में 804 किमी तय करेंगे राहुल गांधी

मुख्य अतिथि रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड पहुंचेगी. आठ दिन में यह यात्रा लगभग 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी गांवों से लोगों की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राहुल गांधी की इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताएं. साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि यह यात्रा वर्तमान दौर में कितना प्रासंगिक है. देश-काल और परिस्थितियों के हिसाब से यह समय की मांग भी है.

Also Read: झारखंड में धनबाद से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 804 किमी की करेंगे यात्रा
ओरमांझी में होगा राहुल गांधी का जोरदार स्वागत

बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने और पारंपरिक तरीके से उनका जोरदार स्वागत करने का भी निर्णय लिया गया. रांची जिला कांग्रेस कमेटी का निर्देश है कि राहुल गांधी की यात्रा में लाखों लोग शामिल हों, इस तरह से प्रचार-प्रसार करें. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि राहुल गांधी हम सबके प्रिय नेता हैं. झारखंड में खासकर ओरमांझी में सभी नेता-कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ उनकी यात्रा को सफल बनाएंगे. इसके लिए गांव-गांव में जनजागरण अभियान चलाना होगा. अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभी से प्रेरित करना होगा. इसकी जिम्मेवारी सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों, सभी पंचायत अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

किसके फायदे के लिए रेलवे में रिक्त हैं पद

डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि जब देश का हर तीसरा युवा बेरोजगार है, तब प्रधानमंत्री ने एक बार फिर उनके साथ धोखा किया है. इस बार धोखा आम परिवार से आने वाले, 18-18 घंटे मेहनत करने वाले उन छात्रों के साथ है, जो छोटे-छोटे किराए के कमरों में रहकर बड़े सपने देखते हैं. राहुल गांधी यह भी कहते हैं कि रेलवे में लाखों पद रिक्त हैं. पांच वर्ष के इंतजार के बाद मात्र 5,696 पदों पर भर्ती हुई है, जो प्रतियोगी छात्रों के साथ अन्याय है. रेलवे में कम नियुक्तियों की नीति किसके फायदे के लिए बनाई जा रही है? कहां गया हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा? कहां गया रेलवे का निजीकरण नहीं करने का भरोसा? एक बात बिल्कुल साफ है मोदी की गारंटी युवाओं के लिए खतरे की घंटी है, हमें उनके हक में आवाज उठानी होगी.

Also Read: राहुल गांधी को मुझसे प्यार है, इसलिए गोड्डा नहीं आएगी उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, बोले डॉ निशिकांत दुबे
बैठक में ये लोग थे मौजूद

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश उरांव ने कहा कि यह न्याय यात्रा देश की 140 करोड़ जनता के लिए वरदान साबित होगी. यात्रा का मुख्य मकसद आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाना, मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना, संविधान की रक्षा करना है. बैठक में रमेश उरांव, सुरेश साहू, प्रेमनाथ मुंडा, पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा, हरिप्रसाद यादव, श्रीमन ओझा, हरिमोहन महतो, शिव टहल नायक, सुधा देवी, राम टहल महतो, रशीद अंसारी शफीउल्लाह अंसारी, मुबारक अंसारी, रमेश चंद्र उरांव, बाबूलाल महली, बलराम बेदिया, तौहीद आलम, जय नारायण सिंह, सोहराय महतो, लक्ष्मी देवी, रहीम अंसारी, राजीव रंजन मुंडा जेठू मुंडा, काशीनाथ पहान, सत्यनारायण साहू, सुखराम पहान, सोहन गंझु, सुनील सिंह, नीलांबर खरवार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola