रेलवे फाटक बंद करने के प्रयास का विरोध, लौटे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटकी रेलवे स्टेशन स्थित समपार फाटक को शुक्रवार को बंद करने पहुंचे रेलवे के अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्हें एक बार फिर वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

इटकी. इटकी रेलवे स्टेशन स्थित समपार फाटक को शुक्रवार को बंद करने पहुंचे रेलवे के अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्हें एक बार फिर वापस लौटना पड़ा. फाटक बंद करने को लेकर अधिकारियों और आरपीएफ के इटकी स्टेशन पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गये और फाटक बंद करने का विरोध करने लगे. ग्रामीण समपार फाटक पर ओवरब्रिज की मांग और फाटक बंद करने का विरोध कर रहे थे. बाद में रेलवे स्टेशन के समीप पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में अधिकारियों व ग्रामीणों की बैठक हुई. ग्रामीणों का आरोप है की रेलवे विभाग की ओर से बनाये गये अंडर पास आरयूबी बड़ी गाड़ियों के आवागमन के अनुरूप नहीं है. बरसात में आरयूबी पर दो फीट पानी जम जाता है. इससे लोगों को परेशानी होती है. बंधु तिर्की ने 15 दिनों के अंदर रेलवे अधिकारियों से बैठक करने को कहा. इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, सहायक मंडल अभियंता, जीआरपी इंस्पेक्टर, इटकी सीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, आजसू जिला सचिव मुर्तजा आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल, बलराम गोप, अबू माज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola