ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर और रांची में रहेंगी, कल आइआइटी-आइएसएम धनबाद जायेंगी

Updated at : 31 Jul 2025 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
President Draupadi Murmu Jharkhand Visit

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई 2025 को 2 दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहीं हैं. 31 जुलाई को महामहिम रांची और देवघर में रहेंगी. एम्स देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह शाम को रांची लौट आयेंगी. अगले दिन यानी 1 अगस्त 2025 को सुबह वह धनबाद के लिए रवाना हो जायेंगी. इसके पहले आज वह देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी.

विज्ञापन

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई 2025 को झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति कोलकाता राजभवन में बुधवार की रात्रि में विश्राम करने के बाद 31 जुलाई को लगभग सवा 12 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से सड़क मार्ग द्वारा वह दिन के एक बजे एम्स पहुंचेंगी. तीन बजे से वह एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

  • गुरुवार को रांची एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत
  • रात्रि विश्राम करने से पूर्व राजभवन में गणमान्य लोगों से मिलेंगी राष्ट्रपति

शाम 6 बजे राजभवन पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लगभग साढ़े चार बजे राष्ट्रपति एम्स से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वह रांची के लिए प्रस्थान करेंगी. शाम लगभग साढ़े पांच बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां सीएम हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे. फिर एयरपोर्ट से वह हरमू बायपास (राजपथ) होते हुए राजभवन लगभग छह बजे शाम में पहुंचेंगी. जहां राष्ट्रपति शहर के गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1 अगस्त को धनबाद के लिए रवाना होंगी

राजभवन में स्थित प्रेसिडेंट सुइट में रात्रि विश्राम करने के बाद 1 अगस्त 2025 की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे राजभवन से हरमू बायपास (राजपथ) होते हुए राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. जहां से वह दुर्गापुर एयरपोर्ट जायेंगी. दुर्गापुर एयरपोर्ट से वह धनबाद एयरपोर्ट व वहां से आइआइटी धनबाद में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. समारोह की समाप्ति के बाद राष्ट्रपति दुर्गापुर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी.

इसे भी पढ़ें

रांची से 10 लाख रुपये फिरौती के लिए छात्रा का अपहरण, रामगढ़ के कुजू से बरामद, पांच गिरफ्तार

PHOTOS: मत्स्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड, 4.10 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

झारखंड की नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में 2 नन समेत 5 लोगों को केरल कोर्ट ने किया बरी

12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola