ePaper

Prabhat khabar Pratibha Samman 2022 : सम्मान पा कर प्रतिभाओं चेहरे खिले, तस्वीरों में देखें सम्मान समारोह

Updated at : 03 Sep 2022 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Prabhat khabar Pratibha Samman 2022 : सम्मान पा कर प्रतिभाओं चेहरे खिले, तस्वीरों में देखें सम्मान समारोह

चमकते चेहरे, आंखों में दुनिया जीत लेने की ललक और अपार उत्साह से भरा सीएमपीडीआई का रविंद्र भवन आज गवाह बना उज्जवल भारत के नींव रखे जाने का. मौका था प्रभात खबर के Prabhat khabar Pratibha Samman 2022 के आयोजन का. देखें तस्वीरें.....

विज्ञापन
undefined

प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा हमारे देश में हिंदी पट्टी के राज्यों की तुलना में दक्षिण के राज्य बेहतर कर रहे हैं. उन राज्यों में हिंदी पट्टी के बच्चे पढ़ाई करने जाते हैं. हमें पढ़ाई को लेकर चिंतन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमे अच्छे संस्थान को लेकर सोचना होगा.

undefined

प्रभात खबर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके दत्ता ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं टॉपर्स के साथ हूं. आपने शानदार शुरुआत की है. आप किसी क्लास में हों, किसी बोर्ड से हों, मैं कहना चाहता हूं कि तकनीक और शिक्षा दोनों को साथ लेकर चलना होगा. आपको अपने परिवार का नाम रोशन करना है.

undefined

आज के प्रतिभा सम्मान समारोह में साहित्य के साथ-साथ राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाली राज्यसभा सांसद महुआ माजी और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की गरिमामय उपस्थिति रही.

undefined

शनिवार की दोपहर उमस से भरा था. मौसम ने अपना रूख कुछ ऐसा कर रखा था कि कहना चाह रहा हो जिंदगी बहुत आसान नहीं है. इसके ठीक इतर रविंद्र भवन के भीतर माहौल खुशनुमा था. यहां उम्मीदें थीं. सपने थे. एक ज्जबा था तो सारा आसमान समेटने को आतुर दिख रहा था. यहां मौजूद थे सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड से 10वीं-12वीं की परीक्षा में सफलता पाये बच्चे.

undefined

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर प्रेशर न डालें. उन्हें उनका रास्ता चुनने दें. उन्होंने कहा कि एक रास्ता बंद होता है, तो कई रास्ते खुलते हैं. इसलिए कभी भी ये न सोचें कि कौन आपके बारे में क्या सोचता है.

undefined

चमकते चेहरे, आंखों में दुनिया जीत लेने की ललक और अपार उत्साह से भरा सीएमपीडीआई का रविंद्र भवन आज गवाह बना उज्जवल भारत के नींव रखे जाने का. मौका था प्रभात खबर के Prabhat khabar Pratibha Samman 2022 के आयोजन का.

undefined

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान में प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा आपकी सफलता हमारा अभिमान है. यह आयोजन हमें गौरवान्वित करता है. उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले बच्चे प्रतिभाशाली हैं. इनकी सफलता में टीचर्स और पैरेंट्स का योगदान है.

undefined

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज जिन्हें यहां सम्मानित किया जा रहा है, वे दुनिया भर में नाम रोशन करेंगे. आपने आज जो उपलब्धि हासिल की है, वो व्यक्तिगत है. अब आपको कलेक्टिव उपलब्धि हासिल करना है. आपको नये भारत का निर्माण करना है. भारत नया इतिहास बनायेगा. इस मंशा से काम करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola