15 सितंबर को रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट और समय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अशोक नगर सब-स्टेशन और रातू रोड-पिस्का मोड़ फीडर में निर्धारित कार्य के कारण बिजली कटौती की जाएगी.

विज्ञापन

रांची. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अशोक नगर सब-स्टेशन और रातू रोड-पिस्का मोड़ फीडर में निर्धारित कार्य के कारण संबंधित इलाकों में बिजली कटौती की जायेगी.

विज्ञापन

अशोक नगर सब-स्टेशन में दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी बिजली

अशोक नगर सब-स्टेशन से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे गौरीशंकर नगर, न्यू एजी कॉलोनी डोरंडा, कडरू रेलवे स्टेशन, ओल्ड एजी कॉलोनी, न्यू एजी कॉलोनी कडरू, महावीर नगर, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी और एसपी कॉलोनी समेत संबंधित इलाकों पर असर पड़ेगा.

रातू रोड-पिस्का मोड़ फीडर में पांच घंटे बिजली कटौती

रातू रोड व पिस्का मोड़ फीडर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान इंद्रपुरी रोड नंबर छह, वृंदावन कॉलोनी और मधुकम समेत संबंधित इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola