ePaper

Social Media की ताकत : कैंसर पीड़िता पूर्णिमा को अब ऑटो में नहीं गुजारनी पड़ेगी रात

Updated at : 22 Aug 2020 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Social Media की ताकत : कैंसर पीड़िता पूर्णिमा को अब ऑटो में नहीं गुजारनी पड़ेगी रात

Jharkhand News, Jamshedpur News, Power of Social Media, Twitter, Hemant Soren, Dr Irfan Ansari: सोशल मीडिया ने दिखा दिया है कि वह किसी जरूरतमंद या मजबूर व्यक्ति की किस तरह मदद कर सकता है. पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में ऑटो में रात गुजार रही एक महिला और उसके परिवार की मदद की गुहार सीएम से लगायी गयी और महज एक घंटे के भीतर उसे मदद मिल गयी.

विज्ञापन

रांची : सोशल मीडिया ने दिखा दिया है कि वह किसी जरूरतमंद या मजबूर व्यक्ति की किस तरह मदद कर सकता है. पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में ऑटो में रात गुजार रही एक महिला और उसके परिवार की मदद की गुहार सीएम से लगायी गयी और महज एक घंटे के भीतर उसे मदद मिल गयी.

यह सब हुआ सोशल मीडिया साइट ट्विटर की वजह से. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऑटो में रात गुजारने के लिए मजबूर कैंसर पीड़ित महिला की व्यथा बतायी. मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया और महज एक घंटे के भीतर उपायुक्त ने सूबे के मुखिया को सूचित किया कि महिला को आश्रय गृह उपलब्ध करवा दिया गया है.

दरअसल, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विटर पर जानकारी दी थी कि जामताड़ा की महिला जमशेदपुर में कैंसर का इलाज करवा रही है. उसके पास इतने पैसे नहीं कि वह किसी गेस्टहाउस या होटल में ठहर सके. सो, महिला और उसके साथ के लोग ऑटो में रात गुजारते हैं. उसकी मदद करें.

Also Read: झारखंड की महिला को दो बच्चों के साथ फुफेरी बहन ने उत्तर प्रदेश में बेचा, पति ने मुख्यमंत्री और प्रशासन से मांगी मदद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर आये इस संदेश का संज्ञान लिया और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ट्विटर पर ही महिला की मदद करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि महिला की मदद करने के बाद उन्हें सूचित करें. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने सीएम को सूचित किया है कि महिला के रहने की व्यवस्था कर दी गयी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी कैंसर पीड़ित पूर्णिमा देवी को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए मदद करने का निर्देश दिया था. साथ ही उनके परिवारजनों को तात्कालिक आश्रय हेतु मदद पहुंचाते हुए सूचित करने को कहा.

मुख्यमंत्री के आदेश के एक घंटे के अंदर पीड़ित व उनके परिजनों को जमशेदपुर में आश्रय गृह उपलब्ध करा दिया गया. मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने बताया कि संबंधित महिला तथा उनके परिजनों के रहने के लिए मानगो में आश्रय गृह की व्यवस्था करवा दी गयी है.

Also Read: तेल के टैंकर में भरकर मवेशियों की हो रही थी तस्करी, औरंगाबाद से बंगाल जा रहे टैंकर को पलामू पुलिस ने किया जब्त

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी थी कि जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी पूर्णिमा देवी अत्यंत गरीब महिला हैं. इनको कैंसर हुआ है. इलाज कराने के लिए घर का सब कुछ बेच चुकी हैं. पिछले 14 दिनों से जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है. परिवार गेस्ट हाउस नहीं मिलने के कारण ऑटो में सो रहा है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola