झारखंड में सुखाड़ की आशंका, निपटने की तैयारी में जुटी सरकार, कृषि पर पड़ सकता है प्रभाव

Updated at : 06 Jul 2023 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में सुखाड़ की आशंका, निपटने की तैयारी में जुटी सरकार, कृषि पर पड़ सकता है प्रभाव

झारखंड में मानसून सक्रिय है. लेकिन क्या झारखंड में हो रही बारिश पर्याप्त है. मानसून के बाद से राज्य के जिलों में हो रही आंशिक बारिश ने यह सवाल न केवल झारखंड के आम लोगों के मन में घर बनाया है बल्कि, अधिकारियों को भी सोचने पर विवश कर दिया है.

विज्ञापन

Monsoon In Jharkhand: झारखंड में मानसून सक्रिय है. लेकिन क्या झारखंड में हो रही बारिश पर्याप्त है. मानसून के बाद से राज्य के जिलों में हो रही आंशिक बारिश ने यह सवाल न केवल झारखंड के आम लोगों के मन में घर बनाया है बल्कि, अधिकारियों को भी सोचने पर विवश कर दिया है. जी हां, केंद्रीय बागवानी आयुक्त डॉ प्रभात कुमार झारखंड में खरीफ की बुआई की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ सूखे से निपटने की तैयारी की समीक्षा की और कहा कि पर्यावरण में होने वाला बदलाव चिंता का कारण है.

बदलाव का सीधा असर झारखंड के कृषि पर

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण में हो रहे इस बदलाव का सीधा असर झारखंड के कृषि पर पड़ रहा है. ऐसे में अगर मौसम प्रतिकूल रहता है तो कृषि प्रभावित होगी जिससे किसान और पूरा देश प्रभावित होगा. साथ ही उनका कहना है कि आने वाले 20 से 25 जुलाई तक ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मानसून की स्थिति क्या है. अगर मानसून अनुकूल रहता है तो बेहतर, लेकिन अगर स्थित विपरीत नजर आती है तो राज्य के जल स्रोत की स्थिति क्या है, इसपर चर्चा की गयी.

50 प्रतिशत बीज का वितरण

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीअन्न योजना पर केंद्र और राज्य दोनों सरकार काम कर रही है. ऐसे में यह योजना सुखाड़ की स्थिति में विकल्प के रूप में लागू की जाएगी. राज्य में बीज वितरण पर उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत बीज का वितरण किया जा चुका है. इसके अलावा कई अन्य योजनाओं और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों की उन्होंने सराहना की है.

Also Read: देवघर : श्रावणी व भादो मेले में टोल टैक्स वसूलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, नगर आयुक्त ने दिया निर्देश
राज्य में मानसून की स्थिति अनुकूल!

लेकिन, इन सबके बीच एक जो बड़ा सवाल है कि क्या राज्य में मानसून की स्थिति अनुकूल है. बात अगर राजधानी रांची की करें तो मानसून के शुरूआती दो दिनों में लगातार बारिश हुई. उसके कुछ दिनों के बाद तीन दिनों तक झमाझम बारिश हुई लेकिन, लगातार और हर दिन बरसात नहीं हो रही है. बीते दिन बुधवार को रांची के कुछ इलाकों में बारिश हुई. ऐसे में आने वाले कुछ दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड में मानसून की स्थिति क्या है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola