झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी के बीच किसने मांगा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा और क्यों?

ईडी की टीम हेमंत सोरेन को उनके सरकारी आवास के अलावा झारखंड भवन और शिबू सोरेन के आवास में भी तलाशने के लिए गई, लेकिन वह नहीं मिले. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि झारखंड के सीएम के आवास से ईडी के अधिकारियों ने 36 लाख रुपए नकद और दो कार जब्त की.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास, झारखंड भवन और शिबू सोरेन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश के एक दिन बाद हेमंत सोरेन रांची में सामने आए. मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की बैठक हुई. हेमंत सोरेन के सामने आने के बाद सत्तारूढ़ दल की एक महिला नेता ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं नहीं मिल रहे, अमित शाह इस्तीफा दो.
हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर अभी मुलाकात की. मीडिया और बीजेपी के मुताबिक, उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं नहीं मिल रहे हैं. अमित शाह इस्तीफा दो.
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर अभी मुलाक़ात की। मीडिया और बीजेपी के मुताबिक़ उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं मिल नहीं रहे हैं। अमित शाह इस्तीफ़ा दो। @HemantSorenJMM @INCJharkhand @JmmJharkhand pic.twitter.com/B0BRDjJDSV
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) January 30, 2024
बता दें कि हेमंत सोरेन कल से कहीं नहीं दिख रहे थे. ईडी ने कहा था कि हेमंत सोरेन अब भी लापता हैं. कल यानी 29 जनवरी को सुबह से लेकर रात के करीब साढ़े 10 बजे तक ईडी की टीम झारखंड के मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मौजूद थी. यह टीम उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची थी.
Also Read: ईडी की दबिश के बाद पहली बार रांची में दिखे सीएम हेमंत सोरेन, विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद
ईडी की टीम हेमंत सोरेन को उनके सरकारी आवास के अलावा झारखंड भवन और शिबू सोरेन के आवास में भी तलाशने के लिए गई, लेकिन वह नहीं मिले. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि झारखंड के सीएम के आवास से ईडी के अधिकारियों ने 36 लाख रुपए नकद और दो कार जब्त की.
ईडी की इस कार्रवाई से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को निशाने पर लिया. कहा कि जब सीएम को 31 जनवरी तक का समय दिया गया है, तो 29 जनवरी को दिल्ली स्थित उनके आवास पर ईडी को जाने की क्या जल्दबाजी थी. क्या केंद्र की यह सरकार मुख्यमंत्रियों को उनके राज्य तक सीमित रखना चाहती है. क्या कोई मुख्यमंत्री दिल्ली नहीं जा सकता. अगर वह दिल्ली जाएगा, तो केंद्र सरकार उसके साथ कुछ भी करेगी.
Also Read: हेमंत सोरेन के आवास से ईडी ने 36 लाख रुपए, दो गाड़ियां जब्त की, कहा- झारखंड के सीएम अब भी लापता
इधर, हेमंत सोरेन ने ईडी की कार्रवाई का राजनीति से प्रेरित बताया है. ईडी की रेड के बाद हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से ईडी को एक ई-मेल भेजकर कहा गया कि वह 31 जनवरी को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास में उपलब्ध रहेंगे. टीम एक बजे आ जाए. वहीं, झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब सीएम ने कह दिया है कि वह पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं, तो क्यों उन्हें परेशान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




