Police Suicide Breaking News : झारखंड में संतरी ने की अपने हथियार से गोली मार कर आत्महत्या, मई में होने वाली थी शादी

Updated at : 17 Jan 2021 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Police Suicide Breaking News : झारखंड में संतरी ने की अपने हथियार से गोली मार कर आत्महत्या, मई में होने वाली थी शादी

Police Suicide Breaking News, Ranchi News, बुढ़मू (कालीचरण साहू) : रांची के बुढ़मू थाना के संतरी देवेश प्रसाद ने आज रविवार की अहले सुबह ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इन्होंने अपनी इंसास राइफल से गर्दन में सटा कर खुद को गोली मारी है. ये 2018 बैच के सिपाही थे. बताया जाता है कि 21 मई को इनकी शादी होने वाली थी. घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी मनोज कुमार थाना पहुंचे. ग्रामीण एसपी भी बुढ़मू थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. एफएसएल की टीम रांची से आने के बाद शव को उतारा जाएगा.

रांची के बुढ़मू थाना में संतरी देवेश प्रसाद रातू थाना क्षेत्र के गुडू बाजपूर के हिसरी महतो टोली के निवासी थे. बताया जाता है कि सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच की ये घटना है. सुबह 4 बजे से 6 बजे तक संतरी की ड्यूटी में देवेश छत के सबसे ऊपरी तल्ले में थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी इंसास राइफल से गर्दन में सटा कर खुद को गोली मार ली.

Also Read: Cyber Crime Latest News : झारखंड के जामताड़ा मॉडल के साइबर अपराधियों से अब ऐसे निबटेगी पुलिस, नेशनल टीम का ये है प्लान

ड्यूटी पर तैनात संतरी देवेश प्रसाद को जब साथी सिपाही ने फोन किया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद साथी सिपाही ने ऊपर आकर देखा तो कुर्सी पर उन्हें मृत अवस्था में पाया. आपको बता दें कि 21 मई 2021 को इनकी शादी होने वाली थी. शादी को लेकर घर में तैयारी चल रही थी. देवेश प्रसाद की 2018 में पुलिस में बहाली हुई थी.

Also Read: Crops in jharkhand : झारखंड में किसानों को मौसम ने दिया साथ, ठंड कम पड़ने से तेलहन और दलहन की हुई अच्छी खेती

बुढ़मू थाना में संतरी के पद पर पदस्थापित देवेश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान खुद को अपनी इंसास राइफल से गर्दन में सटा कर गोली मार कर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी सिद्धेश्वर महथा ने बताया कि रविवार की सुबह चार बजे से संतरी डयूटी पर था. सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य साथियों ने जब देवेश की खोजबीन शुरू की. पता नहीं चलने पर छत पर आकर देखा तो देवेश मृत पड़ा हुआ था. मृतक के बड़े भाई नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि मृतक की शादी 21 मई को तय थी. ग्रामीण एसपी भी बुढ़मू थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. एफएसएल की टीम रांची से आने के बाद शव को उतारा जाएगा.

Also Read: JEE Main 2021 Form Updates : जेइइ मेंस फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक जमा कर सकेंगे फॉर्म, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola