ePaper

Crops in jharkhand : झारखंड में किसानों को मौसम ने दिया साथ, ठंड कम पड़ने से तेलहन और दलहन की हुई अच्छी खेती

Updated at : 17 Jan 2021 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Crops in jharkhand : झारखंड में किसानों को मौसम ने दिया साथ, ठंड कम पड़ने से तेलहन और दलहन की हुई अच्छी खेती

Crops in jharkhand : रांची : खरीफ के बाद इस वर्ष रबी का मौसम भी किसानों के लिए बेहतर साबित हो रहा है. कृषि विभाग ने रबी में फसल लगाने का जो लक्ष्य रखा है, उसकी तुलना में फसल अच्छी लगायी गयी है. विभाग ने 1329 हजार हेक्टेयर में रबी फसल लगाने का लक्ष्य रखा था. इसकी तुलना में 1106 हजार हेक्टेयर में फसल लग चुकी है.

विज्ञापन

Crops in jharkhand : रांची : खरीफ के बाद इस वर्ष रबी का मौसम भी किसानों के लिए बेहतर साबित हो रहा है. कृषि विभाग ने रबी में फसल लगाने का जो लक्ष्य रखा है, उसकी तुलना में फसल अच्छी लगायी गयी है. विभाग ने 1329 हजार हेक्टेयर में रबी फसल लगाने का लक्ष्य रखा था. इसकी तुलना में 1106 हजार हेक्टेयर में फसल लग चुकी है.

गेहूं से अधिक चना-सरसों लगाने का लक्ष्य : इस बार गेहूं से अधिक खेतों में चना और सरसों लगाने का लक्ष्य रखा गया है. कुल करीब 550 हजार हेक्टेयर में तेलहन लगाने का लक्ष्य रखा गया है और 464 हजार हेक्टेयर में लग चुका है. यह तय लक्ष्य का करीब 84 फीसदी है. कृषि विभाग ने करीब 491 हजार हेक्टेयर में दलहन लगाने का लक्ष्य रखा था और इसकी तुलना में करीब 403 हजार हेक्टेयर में लगाया जा चुका है. यह तय लक्ष्य का करीब 82 फीसदी है. राज्य सरकार ने 258 हजार हेक्टेयर में गेहूं लगाने का लक्ष्य रखा था और इसकी तुलना में करीब 87 फीसदी खेतों में गेहूं लगाया जा चुका है.

Also Read: Cyber Crime Latest News : झारखंड के जामताड़ा मॉडल के साइबर अपराधियों से अब ऐसे निबटेगी पुलिस, नेशनल टीम का ये है प्लान

1329 हजार हेक्टेयर में लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 1106 हेक्टेयर में ही लगाया गया.

फसल लक्ष्य लगाया

गेहूं 258 226

मक्का 30 12

चना 300 256

मसूर 91 70

मटर 72 57

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का झारखंड में असर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

फसल लक्ष्य लगाया

अन्य दलहन 28 20

सरसों 450 419

तीसी 78 43

कुसुम 12 01

सूर्यमुखी 10 01

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानिए कब से मिलेगी ठंड से राहत

इस बार सामान्य से कम ठंड पड़ी है. इस कारण फसलों की स्थिति अच्छी रही. ज्यादा ठंड होने से फसलों को नुकसान हो जाता था. ठंड नहीं पड़ने से तेलहन और दलहन की भी अच्छी खेती हुई है. रबी फसल लगाने में सबसे पीछे पश्चिमी सिंहभूम जिला है. यहां तय लक्ष्य का करीब 57 फीसदी खेतों में ही रबी लगाया जा सका है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola