PM Modi Road Show: पीएम मोदी के मेगा रोड शो में उमड़ी भीड़, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Road Show

PM Modi Road Show

PM Modi Road Show: राजधानी रांची में रविवार को पीएम मोदी ने मेगा रोड शो किया. रोड शो में भारी संख्या में भीड़ जुटी. लोगों ने हाथ हिलाकर पीएम मोदी स्वागत किया. प्रधानमंत्री को देखकर सड़क के दोनों ओर खड़ी भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी के साथ सांसद संजय सेठ, रांची के उम्मीदवार सीपी सिंह और हटिया के भाजपा उम्मीदवार नवीन जायसवाल भी साथ थे.

विज्ञापन

PM Modi Road Show: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से तीन दिन पहले पीएम मोदी ने रांची में मेगा रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह के पक्ष में प्रचार किया. पीएम मोदी के तीन किलोमीटर लंबे रोड शो में सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में भीड़ जुटी.

Pm modi road show

फूलों और कटआउट से सजे भगवा रंग के खुले वाहन में सवार होकर पीएम मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. प्रधानमंत्री को देखकर भीड़ मोदी मोदी के नारे लगाए. बीते छह महीने में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा रोड शो था.

Pm modi road show

कड़े सुरक्षा इंतजाम और भारी पुलिस बलों की तैनाती के बीच यह रोड शो ‘ओटीसी ग्राउंड’ से शुरू हुआ जो न्यू मार्केट चौक पर समाप्त हुआ. बीजेपी के नेता ने बताया कि रोड शो की शुरुआत में करीब 501 ब्राह्मणों ने जीत के संकल्प के साथ शंखनाद किया.

Pm modi road show

पीएम मोदी के साथ वाहन में केंद्रीय मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ, रांची के उम्मीदवार सीपी सिंह और हटिया के भाजपा उम्मीदवार नवीन जायसवाल उनकी बगल में बैठे थे.

Pm modi road show

पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए रांची के लोग सड़को पर उतर गये. रातू रोड इलाके में लोग अपने घरों की छतों पर खुशी से चिल्लाते नजर आए. सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग जुटे थे.

Pm modi road show

कई जगहों पर महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी पहने दिखीं और उन्होंने कमल का बैज लगाया हुआ था. कई महिलाओं ने दीप जलाए, शंख बजाये.

Pm modi road show

रांची में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लागू है. दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक राजधानी रांची में सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया.

Pm modi road show

बता दें, पीएम मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर थे. उन्होंने रांची में रोड शो से पहले बोकारो और गुमला में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश के जेएमएम की नेतृत्व वाली सरकार जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने सरकार पर पर भ्रष्टाचार, लूट और लोगों पर अत्याचार करने के आरोप लगाए. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jharkhand Election 2024: जेएमएम पर बरसे चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा, कहा- झामुमो आदिवासियों की हितैषी नहीं

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola