भाई दूज पर पीएम मोदी ने एसएचजी की दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने और बहनों की सुरक्षा का किया वादा

बिरसा मुंडा की जयंती और तीसरे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज मैदान से ‘प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ (पीएम पीवीटीजी) मिशन की शुरुआत की. महिलाओं को लखपति बनाने का वादा भी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई दूज पर बहनों की सुरक्षा और दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का वादा किया है. दो दिवसीय झारखंड यात्रा के दूसरे दिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से लौटने के बाद खूंटी में पीएम मोदी ने यह वादा किया. बिरसा कॉलेज के स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भाई दूज के दिन बहनों से वादा करते हैं कि वह उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे. साथ ही दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाएंगे. उन्होंने कहा कि मेरा सपना स्वयं सहायता समूहों की दो करोड़ महिलाओं को ‘लखपति’ बनाना है. उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार 13,000 करोड़ रुपए सरकार खर्च करेगी. 15,000 करोड़ रुपए का मुफ्त पशुधन टीकाकरण करने का भी पीएम मोदी ने ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से 70 प्रतिशत आबादी को जोड़ा गया है.
कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए 24 हजार करोड़ परियोजनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. मोदी ने आदिवासियों के गौरव के प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती और तीसरे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर झारखंड के खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज मैदान से ‘प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ (पीएम पीवीटीजी) मिशन की शुरुआत की. आदिवासियों में अति पिछड़े करीब 28 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. मिशन के तहत पीवीटीजी क्षेत्रों में सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तक बेहतर पहुंच तथा टिकाऊ आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
Also Read: PM Modi in Jharkhand: पीएम मोदी ने झारखंड की धरती से विकसित भारत के लिए दिए चार अमृत मंत्र
रांची में पीएम ने बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने ओल्ड सेंट्रल जेल में स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. बिरसा मुंडा ने नौ जून, 1900 को यहीं जेल में अंतिम सांस ली थी. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.’ पीएम मोदी ने जब संग्रहालय का दौरा किया, उस वक्त उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




