पिकअप ने स्कूटी की मारी टक्कर, नाबालिग की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 8:13 PM
थाना क्षेत्र के रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी के पास मंगलवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक नाबालिग की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये.
अनगड़ा. थाना क्षेत्र के रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी के पास मंगलवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक नाबालिग की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. बताया जाता है कि जोन्हा फॉल निवासी सुकरा लोहरा का पुत्र कुलेश्वर (17) मंगलवार की दोपहर अपने बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने घर से गोंदलीपोखर स्कूटी से जा रहा था. उसके साथ उसका दोस्त गोविंद लोहरा व धनबसार सिल्ली निवासी मन्नु महतो भी स्कूटी पर सवार थे. तीनों में से किसी के सिर पर हेलमेट नहीं था. चमघाटी स्थित तीखे मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया. हादसे में तीनों सड़क पर गिर गये और मौके पर ही स्कूटी चला रहे कुलेश्वर की मौत हो गयी. गोविंद व मन्नु घायल हो गये. दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गयी. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. अनगड़ा पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है. पिकअप वैन भागने में सफल रहा. इधर घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










