फार्मासिस्ट 30 जुलाई से लापता, खाते से 5,000 रुपये निकले, सीसीटीवी से तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

रांची.

रांची के बूटी मोड़ से फार्मासिस्ट दीपक कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही है तलाश।

विज्ञापन

रांची : सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित मणिपाल अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट दीपक कुमार (35) बीते 30 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं. उनकी पत्नी किरण कुमारी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मूल रूप से कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बिचरिया निवासी दीपक कुमार वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र की भूमिहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं.

भतीजी को कोचिंग छोड़ने गये थे, इसके बाद से नहीं चल सका पता

किरण कुमारी ने पुलिस को बताया - 30 जुलाई को दीपक अपनी भतीजी को कचहरी स्थित कोचिंग छोड़ने गये थे. दोपहर लगभग 3:30 बजे भतीजी अकेले कमरे पर लौट आयी. उसने बताया कि चाचा उसे बूटी मोड़ तक छोड़ कर चले गये. इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला. हैरानी की बात यह है कि दीपक अपना मोबाइल फोन घर पर ही भूल गये थे. हालांकि, वे अपने साथ आइसीआइसीआइ बैंक का एटीएम कार्ड और पहचान पत्र ले गये थे.

जिस दिन हुये लापता उसी दिन खाते से रुपये की निकासी

परिजनों ने बताया - लापता होने के दिन ही उनके खाते से पांच हजार रुपये की निकासी भी की गयी है. पत्नी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग पति की खोजबीन में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं. दीपक घटना के समय आसमानी रंग की टी-शर्ट, ग्रे फुलपैंट और काले रंग की हवाई चप्पल पहने हुए थे. वे हिंदी, खोरठा, बंगाली और अंग्रेजी भाषा बोलते हैं. सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिये उनकी तलाश कर रही है.


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola