पेट्रोल पंप मालिक से 20 हजार की ठगी
Author Kalicharan sahu
Updated:
विज्ञापन

प्रकृति पेट्रोल पंप के मालिक हरिचरण साहू से मंगलवार को दो लोग 20 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गये.
विज्ञापन
बुढ़मू.
प्रकृति पेट्रोल पंप के मालिक हरिचरण साहू से मंगलवार को दो लोग 20 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल से आये और श्री साहू से बोले कि हमलोग पलामू और हजारीबाग के रहनेवाले हैं. ठाकुरगांव में हाॅस्टल में रहते हैं. स्कूल में फीस देने की बात बोलकर 20 हजार नकद देने की बात कही. साथ ही श्री साहू का फोन पे नंबर लेकर किसी को फोन पे नंबर दिया. इसके बाद हरिचरण साहू के मोबाइल पर 9431574495 नंबर से फोन आया और पैसा भेजने की बात कही. श्री साहू ने मोटरसाइकिल सवार को बीस हजार रुपये नकद दे दिये. रुपया मिलते ही दोनों बाइक से फरार हो गये. कुछ देर तक श्री साहू के मोबाइल पर रुपया नहीं आया तो उन्हें ठगी होने का एहसास हुआ. ठगों ने बाइक में पेट्रोल भी भरवाया. इस संबंध में श्री साहू ने बुढ़मू थाना में आवेदन दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










