ePaper

जमीन हड़पने के लिए बदले माता-पिता के नाम, झारखंड के सीएम पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा निशाना

Updated at : 28 Oct 2023 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन हड़पने के लिए बदले माता-पिता के नाम, झारखंड के सीएम पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में मंदिर टूट रहे हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. शिव बारात को रोका जा रहा है. यहां तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जब रघुवर दास की सरकार थी, नक्सली घटनाएं नहीं थीं. लेकिन, महागठबंधन की सरकार बनते ही ये घटनाएं बढ़ने लगीं.

विज्ञापन
undefined

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड की राजधानी रांची में सूबे के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता के नाम बदले जा रहे हैं. शनिवार (28 अक्टूबर) को झारखंड बीजेपी की ‘संकल्प यात्रा’ के समापन पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, ‘मैं खुले मंच से आरोप लगा रहा हूं कि यहां के मुख्यमंत्री अपने नाम से जमीन आवंटित करते हैं. टेंडर अपने नाम करवाते हैं. अपने माता-पिता का इस्तेमाल करते हैं.’

undefined

जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में मंदिर टूट रहे हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. शिव बारात को रोका जा रहा है. यहां तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जब रघुवर दास की सरकार थी, नक्सली घटनाएं नहीं थीं. लेकिन, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार बनते ही ये घटनाएं बढ़ने लगीं. महिलाओं का उत्पीड़न भी बढ़ने लगा. ऐसे में सही समय पर ये संकल्प यात्रा निकाली गई. जेपी नड्डा ने कहा, ‘मैं आपको बता दूं कि जिस लेवल पर यहां लैंड स्कैम हुआ है, वह बहुत बड़ा है. महिलाओं का उत्पीड़न भी काफी बढ़ा है. आप सब मिलकर बीजेपी की सरकार बनाइए, आपको इन सब चीजों से मुक्ति मिलेगी.’

undefined

इससे पहले उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र भूमि पर संकल्प यात्रा के समापन में शामिल होने का मौका मिला है. यहां की भीड़ देखकर, लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि लोगों ने संकल्प ले लिया है कि झारखंड में अगली बार कमल खिलाना है. जेपी नड्डा ने कहा कि हम जानते हैं कि आदिवासियों की चर्चा बहुत लोगों ने की, लेकिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्मतिथि को अगर किसी ने जनजातीय गौरव दिवस बनाया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया.

undefined

अलग झारखंड की मांग लंबे समय से थी, लेकिन झारखंड बनाने की पहल किसी ने नहीं की. ये केवल अटल बिहारी वाजपेयी थे, जिन्होंने अलग झारखंड की स्थापना की. झारखंड की संस्कृति को संरक्षित करने का काम अगर किसी ने किया, तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं जब भी हेमंत सोरेन की बात सुनता हूं, तो समझ आता है कि इन्होंने केवल वोट की राजनीति की है. आदिवासी वोट का इस्तेमाल किया है.

undefined

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- मैं ये कहना चाहता हूं कि संकल्प यात्रा के तहत हमने अपना संकल्प दोहराया है. हमें मालूम हो गया है कि जनता बीजेपी को वापस लाना चाहती है. ये ऐसी सरकार है, जहां महिलाओं का सम्मान नहीं है. यहां के मुख्यमंत्री के पीछे ईडी पड़ी है और मुख्यमंत्री भाग रहे हैं. यहां जमीन घोटाले वाले, कोयला घोटाला वाले रहते हैं. ऐसी सरकार का जाना तय है. उन्होंने कहा कि यहां की सरकार को पता होना चाहिए कि हम सरकार में आएंगे, तो जनता की भलाई करेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola