ePaper

सिल्ली के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 15 Oct 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

संत माइकल 2 स्कूल, मुरी में बुधवार को रंगोली सजाओ एवं दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. संत माइकल 2 स्कूल, मुरी में बुधवार को रंगोली सजाओ एवं दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से 12वीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया. डॉ भीमराव अंबेदकर ग्रुप, भगत सिंह ग्रुप, स्वामी विवेकानंद ग्रुप व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप सभी ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया. बच्चों ने खूबसूरत एवं तरह तरह के सुंदर डिजाइनो से परिपूर्ण रंगोली बनाये और दीयों से खूबसूरत सजावट की. निर्णायक मंडली ने शिक्षिका मनीषा सिंह, वंदना कुमारी ने रंगोली का निरीक्षण किया. मौके पर प्राचार्य सीएल प्रजापति सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola