रांची के बहावलपुरी पंजाबी सोसाइटी ने समाज के हीरो को किया सम्मानित

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 27 Jan 2024 2:11 PM

विज्ञापन

बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी, शुक्रवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा- मंदिर चौक में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर झंडोतोलन किया गया.

विज्ञापन

रांची न्यूज: बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी, शुक्रवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा- मंदिर चौक में सुबह 10:15 बजे झंडोतोलन किया गया. संस्था के संरक्षक डॉक्टर सतीश मिढ़ा, अध्यक्ष ललित किंगर, सचिव अश्विनी सुखीजा, मुखी राधेश्याम किंगर, मनोहर लाल जसूजा ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया. महिला समिति की सदस्यों ने राष्ट्रगान किया एवं ” ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंखो में भर लो पानी…….” एवं ” अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों….” जैसे कई देशभक्ति गीत गाकर समां बांधा.समाज के पंडित राधेश्याम गोस्वामी ने मौके पर ” है प्रीत जहां रीत सदा मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं…..”तथा ” मेरा रंग दे बसंती चोला…..” देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर किया गया सम्मानित

संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस अवसर पर बहावलपुरी समाज के अध्यक्ष ललित किंगर द्वारा समाजसेवी महेंद्र अरोड़ा तथा मनोहर लाल जसूजा द्वारा राजेंद्र कुमार गांधी एवं राजकुमार तलेजा को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Also Read: झारखंड के इन स्कूलों में शुरू होगी एआइ की पढ़ाई

युवा पीढ़ी से देश निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान

संस्था के मुख्य संरक्षक डॉक्टर सतीश मिढ़ा ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं युवा पीढ़ी से देश निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया. संस्था के अध्यक्ष ललित किंगर ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए समाज के लोगों से ऐसे ही एकजुट रहने की अपील की तथा संस्था के सचिव अश्विनी सुखीजा ने वीर शहीदों की बलिदानी की गाथा बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने को कहा.कार्यक्रम का संचालन अश्विनी सुखीजा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कवलजीत मिढ़ा ने किया. कार्यक्रम की समाप्ति पर बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया.

ये सभी रहे कार्यक्रम में शामिल

आज के कार्यक्रम में सुरेश मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, मनोहर लाल जसूजा, केसर पपनेजा, बसंत काठपाल, हरीश मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, रमेश तेहरी, कवलजीत मिढ़ा, प्रमोद चुचरा, जितेंद्र मुंजाल, महेश कुक्कड़, देवराज मनुजा, रमेश गिरधर, गीता कटारिया, बिमला किंगर, किरण गेरा, ज्योति मिढ़ा, कामना खत्री, पुष्पा पपनेजा, ऋचा मिढ़ा, मधु मक्कड़, कौशल्या देवी, ज्योति अरोड़ा, समेत अन्य शामिल थे.

Also Read: झारखंड: पत्नी और बेटे की हत्या कर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास, पिता ने कहा- तांत्रिक से बात करता था बेटा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola