OBC Survey: झारखंड के 30 निकायों का ओबीसी सर्वेक्षण पूरा, इन्होंने एक भी नगर निकाय में नहीं पूरा किया सर्वेक्षण

Updated:
विज्ञापन

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

OBC Survey: झारखंड के 15 जिलों के 30 निकायों का ओबीसी सर्वेक्षण पूरा हो गया है. रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर और खूंटी ने रिपोर्ट नहीं दी है. इन निकायों ने 10 मार्च तक रिपोर्ट देने को आश्वस्त किया है.

विज्ञापन

OBC Survey: रांची-झारखंड के कुल 48 नगर निकायों में 35 नगर निकायों ने 28 फरवरी तक ओबीसी सर्वेक्षण कर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है. जबकि, 13 निकायों की रिपोर्ट आनी शेष है. वहीं, राज्य के 15 जिलों में 30 नगर निकायों ने ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है. धनबाद, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, चतरा, दुमका, पाकुड़, रामगढ़, जामताड़ा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम व गढ़वा के नगर निकायों ने पिछड़ा वर्ग आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है.

विज्ञापन

पांच निकायों ने सर्वे पूरा कर आयोग को दे दी है रिपोर्ट


तीन जिलों गोड्डा, साहेबगंज व सरायकेला-खरसावां के आठ में से पांच निकायों ने सर्वे पूरा कर आयोग को रिपोर्ट दे दी है. इन जिलों के तीन निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण अभी जारी है. इन निकायों ने तीन मार्च तक आयोग को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है, जबकि रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर व खूंटी समेत कुल छह जिलों ने एक भी नगर निकाय में सर्वे का कार्य पूरा नहीं किया है. इन निकायों ने आयोग को 10 मार्च तक रिपोर्ट देने को आश्वस्त किया है.

लोहरदगा नगर परिषद में 41.32% हैं पिछड़े वर्ग के मतदाता


लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के 17,798 मतदाता हैं, जबकि निकाय में मतदाताओं की कुल संख्या 43,070 है. पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं का कुल प्रतिशत 41.32 है. वहीं, निकाय में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 6,856 है. जो कुल मतदाताओं की संख्या का 15.92 प्रतिशत है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: भारत को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां

आपके शहर में

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola