Athletic: एसजीएफआइ एथलेटिक्स में झारखंड की ओबामी को स्वण व विनीत को रजत

लखनऊ में 26 से 30 नवंबर तक 68वीं अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.
रांची. लखनऊ में 26 से 30 नवंबर तक 68वीं अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसके दूसरे दिन झारखंड को एथलीटों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता. पहला स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में ओबामी मुर्मू ने 11.83 मीटर में पूरा करके जीता. वहीं 14.40 मीटर के साथ इसी इवेंट में विनीत उरांव ने रजत पदक जीता. राज्य के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर स्कूल एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग सहित अन्य ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




