निवेशकों के लिए मौका, 17 सितंबर से खुलेगा एनएसइ का आइपीओ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ 17 सितंबर से खुल रहा है. निवेश के लिए प्राइस बैंड, तारीख और जरूरी जानकारी यहां विस्तार से जानें.
रांची. शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी एनएसइ का आइपीओ निवेशकों के लिए ऐसा ही एक मौका लेकर आया है.
एनएसइ ने अपने आइपीओ के लिए 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह आइपीओ 17 से 21 सितंबर तक खुला रहेगा जबकि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली 16 सितंबर को लगेगी.
निवेशक कम से कम आठ शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद आठ के मल्टीपल में शेयर ले सकेंगे. यह आइपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानि ओएफएस है, जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स कुल 126436650 शेयर बेचेंगे. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड और अन्य शेयरहोल्डर्स शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए