बेड़ो में कथकली के विशाल मुखौटे और हाथियों के साथ सजेगा गणपति पंडाल

Updated:
विज्ञापन

गणपत्ति बष्पा का पंडाल को अंतिम रूप देते कारिगर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेड़ो में गणेश चतुर्थी पर श्री राधे कृष्ण यूथ संगम द्वारा कथकली और लोक कला की थीम पर भव्य गणपति पंडाल तैयार किया जा रहा है. जानें क्या है इस बार की खासियत.

विज्ञापन

बेड़ो. महावीर चौक बेड़ो में श्री राधे कृष्ण यूथ संगम द्वारा आयोजित छह दिवसीय गणपति बप्पा महोत्सव की तैयारी दिन-रात चल रही है. सोमवार को गणेश चतुर्थी पर पूजा को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है.

विज्ञापन

इस वर्ष पूजा पंडाल के मुख्य द्वार पर केरल के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कथकली के विशाल मुखौटे और दोनों ओर राजसी अंदाज में हाथियों के मुखौटे बनाये जा रहे हैं. पंडाल का बाहरी ढांचा पारंपरिक कठपुतलियों, लोक कला और मुखौटों से तैयार किया जा रहा है. इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति और कारीगरी की झलक दिखेगी.

पंडाल के भीतर छत पर रंग-बिरंगे पारंपरिक छत्र, बांस की टोकरियां और पारंपरिक आकृतियां लगायी जायेंगी. इसके साथ ही बारीक जालीदार लाइट से आकर्षक सजावट की जायेगी. सड़कों पर विद्युत तोरणद्वार और लाइट लगाने का काम भी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola