रिम्स में नौ जटिल सर्जरी, लाइव देखकर डॉक्टरों ने सीखी आधुनिक तकनीक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के रिम्स में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में डॉक्टरों ने बच्चेदानी और पेशाब की थैली से जुड़ी जटिल सर्जरी की आधुनिक तकनीकें सीखीं.

विज्ञापन

रांची. रांची ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (रॉग्स) की ओर से रिम्स में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. पहले दिन बच्चेदानी और पेशाब के रास्ते से संबंधित जटिल सर्जरी की गयी, जिसे रिम्स ऑडिटोरियम में मौजूद महिला डॉक्टरों ने लाइव स्क्रीन पर देखा.

विज्ञापन

नौ जटिल सर्जरी डॉ एचपी पटनायक, डॉ विनित मिश्रा, डॉ बीपी पैली, डॉ मोहन और डॉ अनिता जैन ने की. इस दौरान हैंड्सऑन ट्रेनिंग के माध्यम से सीनियर व जूनियर डॉक्टरों को जटिल सर्जरी की तकनीक से अवगत कराया गया.

वहीं, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चेदानी और पेशाब की थैली से संबंधित समस्याओं और उनके इलाज के बारे में जानकारी दी. रविवार को इस विषय पर डॉक्टरों द्वारा नये शोध और इलाज की तकनीक की जानकारी दी जायेगी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आयी महिला डॉक्टर शामिल होंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola