जनता ही नहीं मंत्रियों- विधायकों से भी वसूला जाये जुर्माना, बीजेपी विधायक ने झारखंड विधानसभा में उठाया मास्क ना पहनने का मुद्दा

Updated at : 19 Mar 2021 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सीपी सिंह

सीपी सिंह

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : 18 मार्च, 2021 से झारखंड के सभी जिले में मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत हुई. इसका उद्देश्य में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम करना है. साथ ही SMS (सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर) का पालन करने पर जोर दिया गया है. गुरुवार को शुरु हुए मास्क चेकिंग अभियान के तहत रांची जिले में बिना मास्क पहने 415 लोगों पर जुर्माना लगाया है. इसके तहत एक दिन में 2,07,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रण की रोकथाम को लेकर 18 मार्च, 2021 से पूरे जिले में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है. इसी मसले को बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे को उठाया. उसने सत्ता पक्ष के कई विधायकों पर निशाना साधते हुए बिना मास्क पहने सदन आये मंत्री और विधायक से भी जुर्माना वसूलने की मांग की.

18 मार्च, 2021 से झारखंड के सभी जिले में मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत हुई. इसका उद्देश्य में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम करना है. साथ ही SMS (सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर) का पालन करने पर जोर दिया गया है. गुरुवार को शुरु हुए मास्क चेकिंग अभियान के तहत रांची जिले में बिना मास्क पहने 415 लोगों पर जुर्माना लगाया है. इसके तहत एक दिन में 2,07,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

इसी के तहत शुक्रवार को बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने बिना मास्क पहने लोगों के जुर्माना संबंधी मुद्दे को झारखंड विधानसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि सिर्फ आमलोगों पर ही यह नियम क्यों लागू हो. सदन में भी कई मंत्री और विधायक हैं जो बिना मास्क के हैं. उनसे भी जुर्माना वसूला जाये.

Also Read: Jharkhand Crime News : 24 घंटे के अंदर रांची में दारोगा को गोली मारने के मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी, दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड, पढ़ें पूरा मामला

बीजेपी विधायक सीपी सिंह के इस सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड का बजट सत्र जब से चल रहा है, तब से लेकर अब तक का CCTV फुटेज खंगाला जाये और जो बिना मास्क का हो, उनसे भी जुर्माना वसूला जाये. संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष पर कई पलटवार भी किये.

रांची के 4 ट्रैफिक थाना क्षेत्राें में चला अभियान

मास्क चेकिंग अभियान के तहत राजधानी रांची के 4 ट्रैफिक थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया. इसके तहत गोंदा ट्रैफिक थाना क्षेत्र में बिना मास्क पहने 69 लोगों से 34,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं, जगरनाथ ट्रैफिक थाना क्षेत्र में 65 लोगों से 32,500 रुपये, कोतवाली ट्रैफिक थाना क्षेत्र में 107 लोगों से 53,500 रुपये और सबसे अधिक लालपुर ट्रैफिक थाना क्षेत्र में 174 लोगों से 87,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस तरह से एक दिन में कुल 415 लोगों से 4,07,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola