ePaper

भाजपा के वोटर लिस्ट में बाबूलाल का नाम नहीं, चुनाव आयोग से शिकायत

Updated at : 25 Mar 2020 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के वोटर लिस्ट में बाबूलाल का नाम नहीं, चुनाव आयोग से शिकायत

राज्यसभा चुनाव में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का नाम पार्टी विधायकों के साथ वोटर लिस्ट में नहीं शामिल किये जाने पर भाजपा ने आपत्ति जतायी है़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की ओर से भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिख कर इसकी शिकायत की गयी है़

विज्ञापन

रांची : राज्यसभा चुनाव में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का नाम पार्टी विधायकों के साथ वोटर लिस्ट में नहीं शामिल किये जाने पर भाजपा ने आपत्ति जतायी है़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की ओर से भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिख कर इसकी शिकायत की गयी है़ पार्टी ने इसकी प्रति राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को भी दी है़

पार्टी ने पत्र में कहा है कि आयोग ने झाविमो के भाजपा में विलय को मान्यता दी है़ इसके बावजूद विधानसभा की ओर से जारी मतदाता सूची में श्री मरांडी को झाविमो के विधायक के रूप में दिखाया गया है़ भाजपा की ओर से कहा गया है कि झाविमो का विधिसम्मत भाजपा में विलय हुआ है़ झाविमो कार्यकारिणी के दो-तिहाई लोगों की सहमति को चुनाव आयोग ने आधार बनाते हुए विलय को सही करार दिया है़ लेकिन विधानसभा इसकी अनदेखी कर रहा है़

पार्टी ने बताया है कि श्री मरांडी भाजपा विधायक दल के नेता भी चुने गये है़ं उन्हें प्रतिपक्ष का नेता बनाये जाने को लेकर विधानसभा को पार्टी की ओर से पत्र भी दिया गया है़ पार्टी ने इस संबंध में आयोग से विधानसभा को दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है़ उल्लेखनीय है कि विधानसभा की ओर से जारी सूची में श्री मरांडी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को भी झाविमो का विधायक बताया गया है़

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola