रांची से अहमदाबाद के लिए नयी विमान सेवा 15 से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रांची से अहमदाबाद के लिए नयी विमान सेवा 15 से
विज्ञापन
रांची : रांची से अहमदाबाद के बीच नयी विमान सेवा 15 जुलाई से शुरू होगी. यह विमान सप्ताह में चार दिन सोम, बुध, शुक्र और रविवार को उड़ेगा. यह विमान अहमदाबाद से उड़कर पटना होते हुए रांची आयेगा.
फिर रांची से यह विमान अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगा. अहमदाबाद से यह विमान दिन के तीन बजे उड़ेगा और शाम 6:10 बजे पटना से उड़कर 7:05 बजे रांची पहुंचेगा .
रांची से यह रात 8.05 बजे उड़ान भरकर 10.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा. विभाग के अधिकारी ने कहा कि जल्द ही इस सेवा को स्वीकृति मिल जायेगी. 15 जुलाई से मुंबई के लिए भी एक और विमान सेवा शुरू हो रही है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










