अनगड़ा: नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जोन्हा की नयी कमेटी का पुनर्गठन, सीताराम साहू बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

ai generated image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनगड़ा के जोन्हा में शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया. सीताराम साहू अध्यक्ष बने.

विज्ञापन

अनगड़ा(रांची). दुर्गा मंदिर परिसर जोन्हा में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता किशोर कुमार साहू तथा संचालन सीताराम साहू ने किया. बैठक में शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा महोत्सव को क्षेत्र में शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

युवराज साहू सचिव बने

समारोह व पूजा के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जोन्हा की नयी कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सीताराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव साहू (नेपाली), उपाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता (चिकू) एवं राजीव साहू, सचिव युवराज साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू को चुना गया.

कार्यकारी समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी

कार्यकारी समिति में श्रीराम साहू, राजेश साहू, विनय साहू, रिशु राज साहू, भगवान साहू, आदर्श राज, रूपेश साहू, संतोष कुमार साहू, आर्यण साहू व मनोज साहू सहित अन्य को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: रांची के अनगड़ा में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की नयी कार्यकारिणी गठित, कृष्णा सोनी बने अध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola