झारखंड में डिजिटल क्रांति की तैयारी! Microsoft टीम के साथ शिक्षा, गवर्नेंस और रोजगार पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट की टीम के साथ बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की टीम के साथ अहम बैठक हुई. शिक्षा, गवर्नेंस, सरकारी सेवाओं और युवाओं के लिए डिजिटल अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई. तकनीकी सहयोग के जरिए राज्य के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी मंथन किया गया.

विज्ञापन

रांचीः झारखंड में तकनीक के माध्यम से विकास और डिजिटल बदलाव को गति देने की दिशा में माइक्रोसॉफ्ट की टीम के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई. माइक्रोसॉफ्ट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट कृष्णा और उनकी टीम के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और तकनीक आधारित अवसरों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

शिक्षा और गवर्नेंस में तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा

बैठक में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से शिक्षा, गवर्नेंस और अन्य बुनियादी क्षेत्रों में सेवाओं को बेहतर बनाने के अवसरों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही डिजिटल समाधान विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया. माइक्रोसॉफ्ट की टीम ने राज्य में तकनीकी पहलों को आगे बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए.

ये भी पढ़ें- झारखंड में त्योहारों से पहले 68 लाख परिवारों को मिलेंगे वस्त्र, सभी डीसी को भेजा गया निर्देश

युवाओं के लिए डिजिटल अवसर बढ़ाने पर जोर

बैठक में भविष्य में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं के साथ युवाओं के लिए डिजिटल अवसर बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से सरकारी सेवाओं की पहुंच और कार्यप्रणाली में सुधार के साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नये अवसर पैदा करने की संभावनाओं पर जोर दिया गया.

डिजिटल इकोसिस्टम मजबूत करने की दिशा में पहल

बैठक में राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने और तकनीक आधारित विकास को गति देने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ. आधुनिक तकनीक के माध्यम से सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप डिजिटल अवसर विकसित करने की दिशा में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola