CCL में पियुन के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आंतरिक अधिसूचना जारी, 5 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीसीएल ने 24 चपरासी (पियुन) पदों के लिए आंतरिक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. 8वीं पास उम्मीदवार 21 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

रांची. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने वर्ष 2026-27 के स्वीकृत जनशक्ति बजट के तहत पियुन टीएंडएस ग्रेड-एच के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आंतरिक अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती प्रक्रिया केवल सीसीएल मुख्यालय कैडर के मौजूदा नियमित और स्थायी कर्मचारियों के लिए है. कुल 24 पदों में से 16 पद अनारक्षित हैं, जबकि 8 पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

विज्ञापन

न्यूनतम योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम आठवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. चयन प्रक्रिया एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से संपन्न की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच विकास कार्य से अक्तूबर में 22 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की समय-सीमा

आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. न्यूनतम योग्यता के निर्धारण के लिए कट-ऑफ तिथि 31 मई 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है.

पात्रता एवं शर्तें

उच्च श्रेणी के कर्मचारी इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे. केवल समान या निचले ग्रेड के कर्मचारी, जो अन्य शर्तों को पूरा करते हैं, वही आवेदन कर सकते हैं. साथ ही, केवल कंपनी के नियमित और स्थायी कर्मचारी ही इस भर्ती प्रक्रिया के योग्य माने जाएंगे.

ये भी पढ़ें: रांची के हटिया में विवाद ने लिया हिंसक रूप, टेंपो चालक की पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola