राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग : झारखंड की लगातार तीसरी जीत, मध्यप्रदेश को 1-0 से हराया

Updated at : 03 May 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग : झारखंड की लगातार तीसरी जीत, मध्यप्रदेश को 1-0 से हराया

झारखंड की ओर से मैच के 34वें मिनट में रोशनी आइंद ने फील्ड गोल किया.

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण में शुक्रवार को कुल चार मैच खेले गये. मेजबान हॉकी झारखंड की टीम ने हॉकी मध्यप्रदेश को 1-0 से हरा कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस मैच के तीसरे क्वार्टर में झारखंड टीम ने मध्यप्रदेश के खिलाफ एकमात्र गोल किया. झारखंड की ओर से मैच के 34वें मिनट में रोशनी आइंद ने फील्ड गोल किया. दोनों टीमों को निर्धारित समय तक 5-5 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. दिन के पहले मैच में हरियाणा ने मिजोरम को 2-1 से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. हरियाणा के लिए नीलम ने 28वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर पहले हाफ में टीम को बढ़त दिला दी. वानलालरिन्हलुई ने 39वें मिनट में मैदानी गोल कर मिजोरम को बराबरी पर ला दिया, लेकिन तीसरे क्वार्टर के अंत में पिंकी ने 43वें मिनट में मैदानी गोल कर हरियाणा की जीत सुनिश्चित की.

दिन के दूसरे मुकाबले में बंगाल पर मिली 2-1 की जीत में महाराष्ट्र के लिए ऐश्वर्या दुबे ने 29वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागा. हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और जमुना एक्का ने 33वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 कर दिया. अंतिम क्वार्टर में तनुश्री दिनेश काडू ने 54वें मिनट में मैदानी गोल कर महाराष्ट्र को जीत दिलायी. तीसरे मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा ने मणिपुर हॉकी को 2-1 से हराया. वहीं लगातार तीन मैच जीत कर नौ अंक के साथ झारखंड की टीम अपने पूल पर दूसरे नंबर पर आ गयी है, जबकि पहले नंबर पर हॉकी महाराष्ट्र की टीम है और उसके भी नौ अंक हैं. अब मणिपुर का सामना ओडिशा से होगा, जबकि झारखंड की भिड़ंत मध्य प्रदेश से होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola