राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग आज से, आठ टीमों की 200 खिलाड़ी दिखायेंगी दम, नौ मई तक होगा आयोजन

Published at :30 Apr 2024 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग आज से, आठ टीमों की 200 खिलाड़ी दिखायेंगी दम, नौ मई तक होगा आयोजन

हॉकी झारखंड की मेजबानी में नौ मई तक होनेवाली इस पहली लीग के लिए देश की शीर्ष आठ टीमें रांची पहुंच चुकी हैं और सोमवार को सभी टीमों ने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अभ्यास किया. मेजबान झारखंड का पहला मुकाबला मिजोरम के साथ रात आठ बजे से होगा.

विज्ञापन

मिजोरम से होगा झारखंड का पहला मुकाबला : मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मंगलवार से एक बार फिर से हॉकी का रोमांच शुरू होनेवाला है. यहां राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण का आगाज होनेवाला है, जिसमें देश भर की खिलाड़ी जलवा बिखेरने के लिए तैयार है. हॉकी झारखंड की मेजबानी में नौ मई तक होनेवाली इस पहली लीग के लिए देश की शीर्ष आठ टीमें रांची पहुंच चुकी हैं और सोमवार को सभी टीमों ने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अभ्यास किया. मेजबान झारखंड का पहला मुकाबला मिजोरम के साथ रात आठ बजे से होगा. इस लीग का उदघाटन मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान व अति विशिष्ट अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार करेंगे. इसके अलावा कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे. दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क होगा.

लीग में झारखंड समेत आठ टीमें ले रहीं हैं भाग

इस राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में 30 अप्रैल से नौ मई तक देश की आठ टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी अपना जलवा दिखायेंगे. इसमें मेजबान हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा शामिल है. प्रतिदिन चार मैच खेले जायेंगे. पहला मैच सुबह सात बजे से, दूसरा शाम चार बजे, तीसरा शाम छह बजे से और चौथा मैच रात आठ बजे से खेला जायेगा. मेजबान झारखंड के सभी मैच रात आठ बजे से होंगे. पहले मैच में झारखंड का सामना मिजोरम से होगा. इसके बाद एक मई को हॉकी बंगाल से, फिर हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा, हॉकी हरियाणा, मणिपुर हॉकी और सातवां मैच नौ मई को हॉकी महाराष्ट्र के साथ होगा.

खिलाड़ियों पर नजर

हॉकी इंडिया के महासचिव व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि इस लीग में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक तुषार सहित अन्य हॉकी के पदाधिकारी शामिल होंगे. वहीं इस प्रतियोगिता में देश भर की 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल हो रही है. इस लीग के दौरान हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं की नजर बेहतर परफॉरमेंस करने वाली खिलाड़ियों पर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola