34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

National Sports Day 2021 : राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले झारखंड की इस हॉकी खिलाड़ी को रेलवे ने इस पद पर दी नौकरी

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2021) से पहले संगीता कुमारी (Sangeeta Kumari) को रेलवे (Indian Railways) में नौकरी मिली है. ये जनवरी 2021 में चिली के सैंटियागो में आयोजित जूनियर महिला हॉकी टेस्ट चैंपियनशिप में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम (Junior Indian Women's Hockey Team) में शामिल थीं.

National Sports Day 2021, रांची न्यूज : झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली और जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य संगीता कुमारी को दक्षिण पूर्व रेलवे में नौकरी मिली है. वह जूनियर क्लर्क के रूप में सेवा देंगी. रांची के मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को संगीता को नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

झारखंड के सिमडेगा की बिटिया संगीता कुमारी जनवरी 2021 में चिली के सैंटियागो में आयोजित जूनियर महिला हॉकी टेस्ट चैंपियनशिप में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल थीं. इन्होंने झारखंड का मान बढ़ाया है. सातवें हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2017, छठे नेशनल इंविटेशन टूर 2018, बैंकॉक में आयोजित यूथ ऑलिंपिक क्वालिफायर, आठवें हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2018 और बेल्जियम में आयोजित अंडर-23 में संगीता ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

Also Read: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता में चल रहा इलाज

जिस वक्त हॉकी खिलाड़ी संगीता को नियुक्ति पत्र दिया गया, उस वक्त वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी अवनीश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुकीं सुमराय टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रहीं असुंता लकड़ा समेत अन्य उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मानसून सक्रिय, कब तक होगी अच्छी बारिश, कब होने वाली है भारी बारिश

सिमडेगा की बिटिया संगीता कुमारी को रेलवे में नौकरी का नियुक्ति पत्र देने के बाद अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अधिकारियों ने कहा कि अब संगीता और बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और रेलवे का नाम रोशन करेंगी. आपको बता दें कि आज शनिवार दोपहर को बेंगलुरू में आयोजित होने वाले जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए संगीता को रवाना होना है.

Also Read: झारखंड के जामताड़ा के साइबर अपराधी के घर छापा, 21 लाख कैश समेत 50 लाख के सामान जब्त

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें