ePaper

रांची में दो दिवसीय राष्ट्रीय कुड़माली भाषा सम्मेलन का आगाज, विद्वानों ने कही ये बात

Updated at : 06 Dec 2023 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में दो दिवसीय राष्ट्रीय कुड़माली भाषा सम्मेलन का आगाज, विद्वानों ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल से आये कुड़माली के विद्वान डॉ पुलकेश्वर महतो ने कहा कि कुड़माली साहित्य में कई ज्ञान समाहित हैं. डॉ मंजय प्रमाणिक ने कुड़माली साहित्य के विविध पक्षों का ऐतिहासिक विश्लेषण प्रस्तुत किया. संगीता कुमारी ने कुड़माली कथा साहित्य पर चर्चा की.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में दो दिवसीय कुड़माली भाषा सम्मेलन का बुधवार (6 दिसंबर) को आगाज हुआ. उदघाटन सत्र में कुड़माली के प्रख्यात लेखक डॉ एचएन सिंह ने कुड़माली भाषा के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला. बीज भाषण में छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय मुंबई के कुलपति प्रो (डॉ) केशरी लाल वर्मा ने कहा यह पहला मौका है, जिसमें कुड़माली विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर कोई सम्मेलन हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुड़माली एक समृद्ध भाषा है. यह भी स्वीकार किया कि इसके लोकगीत काफी समृद्ध हैं. इसके उधवा, डाइड़धरा, डमकच, बिहा, कुंवारी झुपान, करम, टुसु आदि गीत के क्या कहने. स्वागत भाषण साहित्य अकादमी के के श्रीनिवास राव ने दिया. उन्होंने कहा कि कुड़माली एक स्वतंत्र भाषा है. इसका अपना लोक साहित्य है, लोक संस्कृति है, अपने विशिष्ट गीत हैं. इसका आधुनिक साहित्य, व्याकरण, सुर, ताल, लय आदि काफी समृद्ध है. कायर्क्रम के अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) तपन कुमार शांडिल्य ने जोर देकर कहा कि कुड़माली अंतरराष्ट्रीय भाषा है. युवाओं को कुड़माली भाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर देने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने कुड़माली के क्षेत्र-विस्तार के साथ जनसंख्या के बारे में भी जानकारी दी.

पहले सत्र में तीन आलेख का हुआ पाठ

कुड़माली भाषा सम्मेलन के टेक्निकल सेशन के पहले सत्र में तीन आलेख का पाठ हुआ. सत्र के अध्यक्ष पश्चिम बंगाल से आये कुड़माली के विद्वान डॉ पुलकेश्वर महतो ने कहा कि कुड़माली साहित्य में कई ज्ञान समाहित हैं. डॉ मंजय प्रमाणिक ने कुड़माली साहित्य के विविध पक्षों का ऐतिहासिक विश्लेषण प्रस्तुत किया. संगीता कुमारी ने कुड़माली कथा साहित्य पर चर्चा की. डॉ एचएन सिंह की अध्यक्षता में सम्मेलन के द्वीतीय सत्र में तीन आलेख पाठ हुए. बंगाल से आये डॉ सनत कुमार महतो ने कुड़माली भाषा की विशिष्टता पर चर्चा की, तो रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश किरण ने कुड़मालि भाषा के आधुनिक विकास के विविध आयाम के बारे में बताया. इसमें फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंटरनेट आदि पर विशेष बात की. ज्ञानेश्वर सिंह ने कुड़माली भाषा की लिपि समस्या एवं इसके समाधान पर अपना आलेख प्रस्तुत किया. तीसरे सत्र में कुड़माली संस्कृति पर चर्चा हुई.

Also Read: My Mati: कुड़मालि कहानी, टिपक बिर

परिछन से हुआ अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए अतिथियों का सभागार के मुख्य द्वार से कक्ष तक कुड़माली विभाग के छात्र-छात्राओं ने गाजे-बाजे के साथ कुड़माली संस्कृति के अनुरूप परिछन कर स्वागत किया. उदघाटन सत्र का विधिवत शुभारंभ कुड़माली की परंपरागत संस्कृति के अनुसार ‘कुड़माली चमक’ पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो, डॉ वृंदावन महतो, प्रो सुभाष चंद्र महतो, डॉ पंचानन महतो व अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर कुड़माली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने उदघाटन सत्र के मंचासीन अतिथियों को अपने स्तर पर स्वलिखित पुस्तक एवं शॉल देकर सम्मानित किया.

7 दिसंबर के कार्यक्रम

कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार (7 दिसंबर) को कुल चार सत्र होंगे. सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक सत्र चलेगा. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा से कई प्रतिभागी, छात्र-छात्राओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola