ePaper

अक्तूबर के बाद हो सकता है झारखंड के इन जिलों में नगर निकाय चुनाव, नियमावली में परिवर्तन होने की है संभावना

Updated at : 04 Aug 2021 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
अक्तूबर के बाद हो सकता है झारखंड के इन जिलों में नगर निकाय चुनाव, नियमावली में परिवर्तन होने की है संभावना

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के कारण है अनिर्णय की स्थिति, सरकार निकायों का चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराने की कर रही तैयारी. छह नगर निकाय गोमिया, बड़की सरिया, धनवार, हरिहरगंज, बचरा और महागामा में पहली बार होगा चुनाव

विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार 14 नगर निकायों का चुनाव अक्तूबर महीने के बाद ही कराने पर विचार करेगी. कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर अक्तूबर के पूर्व निकायों के चुनाव की संभावना काफी क्षीण है. अक्तूबर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के पीक पर होने की आशंका जतायी जा रही है. उसके बाद ही चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित किया जाना संभावित है.

नियमावली में परिवर्तन को लेकर प्रस्ताव लाने की तैयारी :

सूचना है कि राज्य सरकार निकायों का चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराने का मन बना चुकी है. इसके लिए नियमावली में भी आवश्यक परिवर्तन किया जाना है. वर्तमान नियमावली के मुताबिक निकायों के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव दलीय आधार पर कराना है. लेकिन, कोरोना संक्रमण की आशंका की वजह से नगर विकास विभाग नियमावली में परिवर्तन करने में भी विलंब कर रहा है.

पूर्व में नियमावली में परिवर्तन के लिए अध्यादेश लाने की बात की जा रही थी. हालांकि, अक्तूबर के बाद चुनाव की संभावना को देखते हुए अब अध्यादेश की जगह नियमावली में परिवर्तन का प्रस्ताव विधानसभा के समक्ष लाने की तैयारी की जा रही है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने से संबंधित कानून में परिवर्तन करने के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया गया है.

ज्ञात हो कि तीन साल के अंदर बने छह नगर निकायों गोमिया, बड़की सरिया, धनवार, हरिहरगंज, बचरा और महागामा में पहली बार चुनाव होना है. वहीं धनबाद, देवघर, चास, चक्रधरपुर, झुमरी तिलैया, विश्रामपुर, कोडरमा और मझियांव नगर निकायों में कार्यकाल पूरा होने के बाद से चुनाव लंबित है. इसके अलावा विभिन्न नगर निकायों के पांच वार्डों की खाली सीटों पर भी उपचुनाव कराना है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola