22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

महेंद्र सिंह धौनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, बोले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

MS Dhoni: झारखंड के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड के खेल एवं पर्यटन के विकास पर विमर्श किया गया. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महेंद्र सिंह धौनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त है. इनके सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को विश्व मानचित्र पर पहचान मिलेगी.

MS Dhoni: रांची-झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मिले. उन्होंने झारखंड में खेल एवं पर्यटन गतिविधियों के विकास को लेकर उनसे चर्चा की. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महेंद्र सिंह धौनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त है. महेंद्र सिंह धौनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नयी पहचान मिलेगी. इस मौके पर झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी मौजूद थे.

राज्य सरकार धौनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त-मंत्री


झारखंड में खेल और पर्यटन को नयी दिशा कैसे मिले, इस पर विचार-विमर्श किया गया. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार धौनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त है. उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से झारखंड को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रभारी बनाए गए शिवचरण गोयल, सुशील सिंह को सहप्रभारी की जिम्मेदारी

झारखंड के खेल और पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान-मंत्री


झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि महेंद्र सिंह धौनी ने आश्वस्त किया कि वे झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास को गति देने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विश्वास है कि महेंद्र सिंह धौनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नयी पहचान मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Rojgar Mela 2025: धनबाद में रोजगार मेला, 143 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

ये भी पढ़ें: Ranchi University: शिक्षकों की कमी होगी दूर, स्टूडेंट्स को मिलेगा बेहतर प्लेसमेंट, 66वें स्थापना दिवस पर बोले RU के VC

ये भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: बाबा बैद्यनाथ का दर्शन हुआ और आसान, क्यूआर कोड स्कैन करते ही चुटकी में दूर होंगी समस्याएं

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel