ePaper

Rojgar Mela 2025: धनबाद में रोजगार मेला, 143 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

Updated at : 12 Jul 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Rojgar Mela 2025 Dhanbad

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Rojgar Mela 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में देशभर के 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे. झारखंड के धनबाद में भी रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया. धनबाद मंडल के रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेले में रेलवे के साथ-साथ अन्य मंत्रालयों के लिए कुल 143 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

विज्ञापन

Rojgar Mela 2025: धनबाद, वेंकटेश शर्मा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. पीएम मोदी ने इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित भी किया. इसी कड़ी में धनबाद जिले में धनबाद मंडल के रेलवे ऑडिटोरियम में रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया. यहां रेलवे के साथ-साथ अन्य मंत्रालयों के लिए कुल 143 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी समेत अन्य अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामानाएं दीं.

केंद्रीय राज्य मंत्री थे मुख्य अतिथि


धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ राज भूषण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. धनबाद के सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा एवं विधायक मथुरा प्रसाद महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र समेत मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

पीएम मोदी के प्रति जताया आभार


धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. आशा है कि यह रोजगार मेला आगे चलकर रोजगार सृजन में उत्प्रेरक का काम करेगा और युवाओं को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी के सार्थक अवसर प्रदान करेगा. अतिथियों ने प्रधानमंत्री मोदी को इस पहल के लिए कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया.

ये भी पढ़ें: Ranchi University: शिक्षकों की कमी होगी दूर, स्टूडेंट्स को मिलेगा बेहतर प्लेसमेंट, 66वें स्थापना दिवस पर बोले RU के VC

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola