Monsoon Tracker: बांग्लादेश और बंगाल के तटवर्ती इलाकों में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड में होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी किये 2-2 अलर्ट.

Monsoon Tracker: मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि एक इस्ट-वेस्ट ट्रफ दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से होते हुए झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है. आने वाले दिनों में इसके असर से बारिश का दौर जारी रहेगा. 29 जून को कम से कम 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट मौसम केंद्र रांची ने जारी किया है.

विज्ञापन

Monsoon Tracker: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राजस्थान के जेसलमेर, बीकानेर, झुंझुनूं, भरतपुर, रामपुर, सोनीपत और अनूप नगर से मानसून गुजर रहा है. दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल में एक चक्रवात बना हुआ है. समुद्रतल से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना यह चक्रवात दक्षिण-पश्चिमकी ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है. 48 घंटे में यह धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि एक इस्ट-वेस्ट ट्रफ दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से होते हुए झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है. आने वाले दिनों में इसके असर से बारिश का दौर जारी रहेगा. 29 जून को कम से कम 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट मौसम केंद्र रांची ने जारी किया है.

बोकारो में हुई सबसे ज्यादा 77 मिमी वर्षा

रांची स्थित मौसम केंद्र के दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा. कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई. सबसे अधिक 77 मिलीमीटर वर्षा बोकारो के तेनुघाट में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.2 सेंटीग्रेड पाकुड़ में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रांची में रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • कोडरमा
  • लातेहार
  • हजारीबाग
  • बोकारो
  • धनबाद
  • रामगढ़
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा

5 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • रांची
  • खूंटी
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां

इसे भी पढ़ें

झारखंड पर मेहरबान मानसून, अब तक 306.5 मिलीमीटर हुई बारिश, सामान्य से 80 प्रतिशत ज्यादा

Kal Ka Mausam: झारखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में 28 जून से 2 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rath Yatra 2025: मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची आस्था की डोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola