झारखंड पर मेहरबान मानसून, अब तक 306.5 मिलीमीटर हुई बारिश, सामान्य से 80 प्रतिशत ज्यादा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में अब तक 80 फीसदी अधिक बरसा मानसून.

Jharkhand Monsoon Rain: मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के 12 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश और कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इन 12 जिलों के येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Monsoon Rain: झारखंड पर मानसून मेहरबान है. 1 जून 2025 से 27 जून 2025 के बीच राज्य में 306.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 80 फीसदी अधिक है. आमतौर पर मानसून के सीजन में इतने समय में 170.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा कहा जाता है. मानसून की सबसे अधिक बारिश 552.2 मिलीमीटर (सामान्य से 207 फीसदी अधिक) राजधानी रांची में हुई है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची के हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची समेत 6 जिलों में 100 फीसदी से अधिक बारिश

मौसम केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि रांची समेत झारखंड के 6 जिलों में 100 फीसदी से 207 फीसदी अधिक बारिश हुई है. सरायकेला खरसावां जिले में 438.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 132 फीसदी अधिक है. रामगढ़ में 430.3 मिमी (सामान्य से 147 प्रतिशत अधिक) वर्षा हुई है. पलामू में 216.1 मिमी (सामान्य से 104 फीसदी अधिक) वर्षापात हुआ है. लोहरदगा में 400.1 मिमी (सामान्य से 129 फीसदी अधिक), लातेहार में 464 मिलीमीटर (सामान्य से 193 प्रतिशत अधिक) बारिश हुई है.

12 जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के 12 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश और कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इन 12 जिलों के येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि झारखंड के कम से कम 5 जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिन तक झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: झारखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में 28 जून से 2 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बोकारो के प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत, शव लाने के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

Rath Yatra 2025: मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची आस्था की डोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola