मनी लॉन्ड्रिंग: पूजा सिंघल के पति के सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 12 Oct 2023 8:47 PM
रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को अंतरिम जमानत मिली है.
रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को अंतरिम जमानत मिली है. अब इस मामले में छह हफ्ते बाद सुनवाई होगी. आपको बता दें कि सात मई 2022 को सीए सुमन कुमार सिंह को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा गिरफ्तार किया गया था.
6 मई 2022 को हुई थी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 मई को झारखंड में पूजा सिंघल के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी. इस मामले में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को रिमांड पर लिया गया था. शुरूआत में कुछ भी बताने से इन्होंने इनकार कर दिया था. बाद में इस मामले में आरोपी पूजा सिंघल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वो इन पैसों के बारे में सही जानकारी देने में असमर्थ रही थीं. इसके बाद उन्हें भी रिमांड पर लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










