भारतीय पारा थ्रोबॉल टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों से मिली कल्पना सोरेन

भारतीय पारा थ्रोबॉल टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों से मिली कल्पना सोरेन
रांची. थाईलैंड से जीत कर रांची लौटे पारा थ्रोबॉल खिलाड़ियों से विधायक कल्पना सोरेन ने मुलाकात की व उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी. खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि लगातार पांच प्रतियोगिताओं में विजेता बन कर टीम लौटी है. इससे पहले भारतीय टीम ने नेपाल, भूटान, मलयेशिया और थाइलैंड से जीत कर स्वर्ण पदक जीता है. भारतीय टीम में झारखंड के सनोज महतो, मुकेश कंचन, कुमार महावीर, असुंता टोप्पो, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, तारामणि लकड़ा, महिला उरांव शामिल हैं. मौके पर पैरा ओलिंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










