Sports : मिथिलेश ठाकुर ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग का लिया प्रभार

मिथिलेश ठाकुर ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग का लिया प्रभार
रांची. झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी स्थित कार्यालय पहुंच कर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार ग्रहण किया. विभाग के सचिव मनोज कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. प्रभार ग्रहण करने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड को खेल और पर्यटन के क्षेत्र में आगे लेकर जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस विभाग में ज्यादा फोकस के साथ काम करेंगे, जिससे और ज्यादा अच्छे परिणाम सामने आयेंगे. मौके पर खेल निदेशक संदीप कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेश प्रेम रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










