ओके :::: लापता नाबालिग लड़की 14 दिनों बाद मिला

Updated:
विज्ञापन
ओके :::: लापता नाबालिग लड़की 14 दिनों बाद मिला

थाना क्षेत्र के विशुझापा कॉलोनी से 14 दिनो से लापता नाबालिग लड़की सकुशल बरामद

विज्ञापन

पिपरवार. थाना क्षेत्र के विशुझापा कॉलोनी से 14 दिनो से लापता नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर पिपरवार पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने मंगलवार को पिपरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त जानकारी दी. बताया कि उसके पिता विनोद साव द्वारा पिपरवार थाना में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी थी. बताया कि चतरा एसपी के निर्देश पर एक छापामार दल का गठन किया गया. टेक्नीकल व ह्यूमन सोर्स के आधार पर नाबालिग लड़की को हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया. बताया कि नाबालिग कुछ पारिवारिक कारणों से कई महीनों से समिरिया थाना क्षेत्र के सलगी गांव में रह रही थी और स्कूल नहीं जा पा रही थी. इससे वह काफी दु:खी थी. इसी दौरान कुछ दिन पहले वह रजिस्ट्रेशन कराने के बहाने विशुझापा आयी थी. उसे परिजनो द्वारा पुन: गांव भेज देने का भय सता रहा था. जिसकी वजह से पांच जनवरी की रात्रि वह अपना सारा सामान ले कर बस से हजारीबाग चली गयी. इस मामले में अब भी पुलिस का अनुसंधान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola