Ranchi News : होली गीतों से गूंजा रक्षा राज्यमंत्री का आवास, हास्य कविताओं से बांधा समां

Updated at : 09 Mar 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : होली गीतों से गूंजा रक्षा राज्यमंत्री का आवास, हास्य कविताओं से बांधा समां

हास्य मेव जयते की ओर से रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के आवास पर नमो श्री होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें होली गीतों की गूंज रही.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). हास्य मेव जयते की ओर से रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के आवास पर नमो श्री होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें होली गीतों की गूंज रही. सिमरन और आदित्य ने होली के कई गीतों से समां बांधा. भजनों के आनंद संग होली के गीत सहित हास्य कविताओं का लोगो ने आनंद उठाया. साथ ही मोटे अनाज के व्यंजन का भी लुत्फ उठाया. समारोह में जुटे भाजपा नेताओं के साथ-साथ शहर के कई लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. श्री सेठ ने कहा कि सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व होली मिलन समारोह एकता और अखंडता की मिसाल कायम करता है. यह भाईचारे का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. जिस तरह जीवन में हजारों रंग होते हैं, उसी तरह रंगों की यह होली हमारे अंदर आनंद उमंग भर देती है. होली दोस्तों, मित्रों व परिवार में बड़े बुजुर्गों के मतभेद को रंगों के माध्यम से समाप्त करती है. साथ ही प्रेम प्यार का संदेश देती है. हमें सदैव जीवन भर मोटे अनाज का प्रयोग करना चाहिए और इसके लिए संकल्प लेना चाहिए. हास्य मेव जयते के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि होली मिलन समारोह प्रत्येक वर्ष सांसद परिवार के साथ मनाया जाता है. इसमें धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं सहित पार्टी के कई लोग शामिल होते है. समारोह में विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, सुदेश महतो, रमेश सिंह, संजीव विजयवर्गीय, राज वर्मा, ऐश्वर्य सेठ, प्रमोद सारस्वत, भीष्म सिंह, मनोज तिवारी, नीरज चौधरी, बिंदेश्वर प्रसाद ,सुरेश पांडेय, ललन श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, ललित ओझा समेत कई लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola